{"_id":"68376c7c2f0cce062c0ff0e6","slug":"suggest-measures-to-reduce-death-rate-from-dog-bite-to-zero-basti-news-c-207-1-bst1001-137319-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कुत्ता काटने से मृत्यु दर शून्य करने के उपाय बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कुत्ता काटने से मृत्यु दर शून्य करने के उपाय बताए
Thu, 29 May 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 29 May 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। अपर निदेशक स्वास्थ्य के सभागार में बुधवार को मंडल स्तरीय प्रशिक्षण हुआ। राज्य स्तरीय टीम ने चिकित्सक एवं फार्मासिस्टों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाने के लिए प्रशिक्षित किया। कुत्ता काटने से मरीजों की मृत्यु दर शून्य करने के लिए जरूरी उपाय भी सुझाए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीएमओ बस्ती डॉ. राजीव निगम एवं बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीर नगर जिले के सर्विलांस अधिकारी, दो पीएचसी के चिकित्सक और फार्मासिस्टों ने हिस्सा लिया।
स्टेट पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. निशांत भारद्वाज एवं स्टेट पैथोलॉजिस्ट डॉ. विवेक शर्मा ने चिकित्सकों एवं फार्मासिस्टों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाने के तौर तरीके सुझाए गए। इस दौरान सभागार में प्रोजेक्टर के जरिये तमाम प्रयोग भी दिखाए गए। थर्ड डिग्री डॉग बाइट के मरीजों को एंटी रैबीज सीरम देकर तत्काल नियंत्रण में किए जाने का नुस्खा बताया गया।
राज्य प्रशिक्षकों ने कहा कि समय भीतर कुत्ता काटने वाले मरीज को एंटी रैबीज वैक्सीन लगा दी जाए तो मृत्यु दर को शून्य किया जा सकता है। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक कुमार चौधरी, सर्विलांस अधिकारी डॉ. अनिल चौधरी, आयोजक पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद