{"_id":"69406c7e44f7b4aa460bf895","slug":"sugarcane-will-be-weighed-in-lahilwara-from-today-basti-news-c-207-1-bst1006-149547-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लहिलवारा में आज से होगी गन्ने की तौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लहिलवारा में आज से होगी गन्ने की तौल
विज्ञापन
कप्तानगंज। गन्ना क्रय केंद्र पर चार दिन पहले हुए विवाद में सोमवार की शाम को गन्ना किसानों और शुगर मिल के जीएम केन के बीच घंटों चली पंचायत के बाद दोनों पक्ष के बीच समझौता हुआ। इसमें निर्णय हुआ कि मंगलवार की सुबह से लहिलवारा गन्ना क्रय केंद्र पर पुनः गन्ना तौल शुरू होगी।
बता दें कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लहिलवारा गांव में केएम शुगर मिल मसौधा अयोध्या का गन्ना क्रय केंद्र है। 12 दिसंबर की दोपहर में कांटा बाबू से विवाद की सूचना पर मिल के केन मैनेजर अशोक पांडेय भी पहुंचे थे। मामला शांत कराने का प्रयास के बीच मनबढ़ों ने सरकारी रजिस्टर फाड़ते हुए कांटा बाबू और केन मैनेजर की गन्ने से पिटाई करते हाथापाई शुरू कर दी थी।
केन मैनेजर ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तीन लोगों को शांतिभंग में पाबंद करते हुए रविवार की शाम को एफआईआर दर्ज कर लिया था। संवाद