फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sugar cane saling

Basti News: इस पेराई सत्र 46क्रय केंद्रों पर होगी गन्ना की खरीद

Tue, 29 Aug 2023 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
sugar cane saling
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हर्रैया (बस्ती)। पेराई सत्र 2023-24 के लिए बभनान, रौजा गांव, मशौधा व मुंडेरवा चीनी मिलों के कुल 46 क्रय केंद्रों पर गन्ना किसानों की तौल होगी। यह निर्णय सहकारी गन्ना विकास समिति विक्रमजोत की आम बैठक में हुआ। बैठक में क्रय केंद्रों के आवंटन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। प्रमुख भाजपा नेता कृष्ण कुमार सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
समिति के निदेशक मंडल के सदस्यों व गन्ना किसानों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए निवर्तमान अध्यक्ष मंजू सिंह ने कहा कि पेराई सत्र में 46 क्रय केंद्रों पर गन्ना किसानों की तौल होगी। समिति की स्थापना के 31 वर्षो के क्रिया कलापों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शुरुआत में केवल पांच क्रय केंद्र थे। समिति गन्ना किसानों की उन्नति के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जिसके चलते ही उन्नत किस्म के बीज व तकनीक का प्रयोग करने से उत्पादन कई गुना बढ़ गया है, और गन्ना किसान खुशहाल हुआ है। किसानों का शत प्रतिशत भुगतान समय से कराने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन

संस्थापक अध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार सिंह ने समिति के उत्तरोत्तर विकास की चर्चा की। कहा कि विक्रमजोत समिति का उल्लेख प्रदेश की सबसे अच्छी समितियों में होता है। सरकार व चीनी मिली से संचालित लाभकारी योजनाओं का लाभ गन्ना किसानों को मिले इसके लिए सतत प्रयास होता रहा है।बैठक में गन्ना किसानों से क्रय केंद्रों पर उतरवाई के नाम होने वाली वसूली व घटतौली रोकने संबंधी प्रस्ताव पारित हुए। समिति के सचिव देव स्वरूप शुक्ला ने लेखा जोखा प्रस्तुत कर किसानों के उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सत्य प्रकाश सिंह, बृजेश मिश्रा, सिद्धांत सिंह, बाबूराम वर्मा, बबलू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed