फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sudden increase in sugar level along with BP

Basti News: बीपी के साथ अचानक बढ़ रहा शुगर लेवल

Tue, 20 Jan 2026 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Sudden increase in sugar level along with BP
अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीज।
बस्ती। मौसम में आए बदलाव ने डायबिटीज रोगियों की परेशानी बढ़ा दी है। बीपी के साथ शुगर और सांस की तकलीफ लिए मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इसमें बीपी और मधुमेह के रोगियों की संख्या अधिक है। प्रतिदिन बीपी और मधुमेह के 100 से अधिक मरीजों की जांच हो रही है। चिकित्सक इलाज के साथ ही ठंड से बचाव के उपाय बता रहे हैं। गंभीर समस्या वाले रोगियों को आईसीयू में भर्ती किया जा रहा है।

इस समय ठंड की वजह से जिला अस्पताल में बीपी व मधुमेह के मरीज अधिक आ रहे हैं। ओपीडी में बीपी और शुगर की जांच के लिए चिकित्सक परामर्श दे रहे हैं। सबसे ज्यादा जांच बीपी की हो रही है। इसके साथ ही 60 के करीब जांच शुगर की कराई जा रही है। सोमवार को मेडिसिन विभाग में 100 से अधिक लोग पहुंचे, अधिकांश में बीपी और शुगर समेत सांस लेने में समस्या थी जबकि पिछले सप्ताह तक यह आंकड़ा 80 के करीब था। फिजिशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि इस समय ठंड की वजह से बीपी और शुगर के मरीज आ रहे हैं। प्रतिदिन 100 से अधिक मरीजों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही शुगर जांच भी हो रही है। लोगों ने इस समय ठंडे पानी से नहीं नहाना चाहिए। इसके साथ ही जहां तक हो सके गुनगुने पानी का सेवन जरूर करें। ठंड बाहर निकलने से बचे। उन्होंने बताया कि सर्दी से लड़ने के साथ ही लोगों में रक्तचाप और शुगर बढ़ने की समस्या बढ़ जाती है। इसमें सबसे अधिक 40 से अधिक उम्र के लोग शामिल है। 40 साल की उम्र में बीपी भी बढ़ता है। इसका बड़ा कारण दिनचर्या में बदलाव है। प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए। मसालेदार भोजन से परहेज करना चाहिए। ओपीडी में कुल 698 मरीजों को परामर्श मिला। मेडिसिन के अलावा चेस्ट और बाल रोग विभाग में अधिक भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed