फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Students showed talent in science exhibition

Basti News: विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 04 Feb 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 04 Feb 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Students showed talent in science exhibition
विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण करते अतिथि
पैकोलिया। सिरकोहिया हड़ही बाजार स्थित दयानंद चौधरी गौरा देवी इंटर कॉलेज में मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी लगाई। इसमें उन्होंने विविध विषयों पर प्रोजेक्ट प्रदर्शित कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि विनोद चौधरी व विशिष्ट अतिथि गौरव मणि त्रिपाठी ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी में विज्ञान, जीवविज्ञान व भूगोल विषय से संबंधित प्रोजेक्ट में विभिन्न चित्रों व कलाकृतियों को प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी में कक्षा छह से ़ृवीं तक के विद्यार्थियों ने ज्वालामुखी उद्गार, सूक्ष्मदर्शी, हृदय-गुर्दे, प्राण कोशिकाओं, वातावरण की परतों, पाचन-तंत्र, पृथ्वी का घूर्णन, परमाणु में इलेक्ट्राॅन, न्यूट्राॅन, प्रोटान, मिसाइल तोप व पवन चक्की सहित कई तरह के स्टॉल लगाए।
विज्ञापन

इस दौरान संदीप, रमा, माधुरी पांडेय, सत्यम, रोशनी, अनन्या सिंह, पलक पांडेय, महिमा शर्मा, शिखर व अनामिका वर्मा सहित कई विद्यार्थियों की प्रस्तुति सराहनीय रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed