{"_id":"68b4adbdc7708b54950dd926","slug":"students-and-teachers-together-will-make-schools-green-basti-news-c-207-1-bst1004-142957-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छात्र-अध्यापक मिलकर विद्यालयों को बनाएंगे हरा भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छात्र-अध्यापक मिलकर विद्यालयों को बनाएंगे हरा भरा
Mon, 01 Sep 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में अब पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर उन्हें प्रकृति के करीब रहने के फायदे भी बताए जाएंगे। इको क्लब के माध्यम से बच्चों को हरियाली का महत्व बताया जाएगा। छात्र और अध्यापक मिल कर विद्यालय परिसर को हरा भरा बनाएंगे साथ ही प्रकृति के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। अब विद्यालयों में इको क्लब की गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी।
जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में इको क्लब का गठन पहले ही किया जा चुका है। इस क्लब में स्कूल के अध्यापकों के साथ बच्चों को भी शामिल किया गया है। स्कूलों में बच्चों की संख्या के अनुरूप 10 से 15 बच्चों को इस क्लब में शामिल किया जाता है। यही बच्चे विद्यालयों में अध्यापक की देखरेख में पौधे लगाते हैं। विद्यालय परिसर में जगह अधिक होने पर किचन गार्डन भी बना सकते हैं। इसका प्रयोग मिड-डे मील में किया जा सकता है। इन पौधों की देखरेख का जिम्मा भी इस क्लब के पास होता है।
जो बच्चे इसमें रुचि रखते हैं उन्हें पौधों की देख भाल का जिम्मा दे दिया जाता है और इस देखभाल में अध्यापक उनकी मदद करते हैं। बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि इको क्लब का मुख्य कार्य विद्यालयों को हरा भरा बनाना तो है ही साथ ही इसका कार्य वहां पढ़ने वाले बच्चों को प्रकृति के करीब ले जाना भी है। पौध रोपण से बच्चों में प्रकृति के प्रति रुचि जगती है। साथ ही उन्हें जीवन में पेड़ों का महत्व भी बताया जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों में पर्यावरण के प्रति रुचि जगाने के लिए अन्य तरह के भी आयोजन किये जाते हैं। जिसमें बच्चों से स्लोगन लिखवाए जाते हैं। संवाद