फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Student returning from coaching died after being crushed by tractor-trolley, people blocked the road for two hours

Basti News: कोचिंग से लौट रहे छात्र की ट्रैक्टर-ट्रॉली से दबकर मौत, लोगों ने लगाया दो घंटे तक जाम

Sat, 06 Jan 2024 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 06 Jan 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Student returning from coaching died after being crushed by tractor-trolley, people blocked the road for two hours
गणेशपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत होने पर लगी लोगों की भीड़।
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के गनेशपुर से केंद्रीय विद्यालय मार्ग पर चौरवा के पास शनिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर कोचिंग से लौट रहे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर चालक के मौके से फरार हो जाने पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे से अधिक समय तक सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी रही। सीओ ने ट्रैक्टर चालक पर नामजद केस दर्ज करने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बड़ेवन निवासी 25 वर्षीय रंजीत पुत्र स्वर्गीय बाबूराम चौधरी बाइक से कोचिंग गया था। कोचिंग से घर जाते समय गनेशपुर (चौरवा) के पास ईंट लादकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे परिजन तथा ग्रामीण ट्रैक्टर चालक के मौके से फरार होने की बात सुन कर भड़क गए और केंद्रीय विद्यालय मार्ग को चौरवा में जाम कर यया।
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंचे थानाध्यक्ष रामफल चौरसिया तथा चौकी प्रभारी द्वारिका प्रसाद चौधरी ने ग्रामीणों तथा परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। करीब दो घंटे तक सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। क्षेत्राधिकारी सदर विनय चौहान ने पहुंच कर परिजनों को समझा बुझाकर किसी तरह से मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर-ट्राँली को कब्जे में लेकर थाना ले आई। सीओ ने बताया कि मामले में मृतक के भाई प्रमोद कुमार चौधरी की तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर चालक प्रमोद कुमार निवासी बेलघाट बाजार थाना पैकोलिया पर केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed