फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Student died after being crushed by bus, organically

बस से कुचलकर छात्रा की मौत हुई, बवाल

Thu, 27 Oct 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Thu, 27 Oct 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Student died after being crushed by bus, organically
वाल्टरगंज वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मनोरी चौराहे पर सरकारी बस की चपेट में आने से छात्रा की मौत होने पर लोगो ने बस को किया क्षतिग्रस्त।
बांसी रोड पर वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के मनोरी चौराहे पर बस्ती की ओर से आ रही रोडवेज बस के नीचे दबकर 12 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। जबकि उसकी सहेली घायल है। घटना से गुस्साए आसपास के लोगों ने बस चालक को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। कई बसों में तोड़फोड़ की और बांसी व डुमरियागंज रोड दो घंटे तक जाम रखा। भारी पुलिस बल के साथ एएसपी मौके पर पहुंचे और जान लगा रहे लोगों को समझाया। परिवार के लोगों ने एसएसपी को ज्ञापन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हो सका।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के मधुकरपुर निवासी आंचल पुत्री दीनानाथ अपनी सहेली मनीषा पुत्री गंगाराम के साथ स्कूल जा रही थी। मनौरी चौराहे के पास पहुंचने पर बेकाबू रोडवेज बस यूपी53सीटी- 0741 ने आंचल को चपेट में ले लिया। वह पिछले पहिए के नीचे कुचल गई। जिससे मौके पर ही  आंचल की मौत हो गई। हादसे में उसके साथ जा रही सहेली मनीषा भी घायल हो गई। अपने सामने सहेली की दर्दनाक मौत का दृष्य देख वह सदमे में आ गई।
विज्ञापन


उधर घटना से गुस्साए आसपास के लोगों ने बस में जमकर तोड़फोड़ की। रोड पर बांस-बल्ली रखकर जाम लगा दिया। एसडीएम राज नरायन तिवारी व सीओ सदर एसएन सिंह भारी फोर्स लेकर पहुंचे। इस बीच एक दूसरे बस में भी लोगों तोड़फोड़ कर दी। बस में तोड़फोड़ और लोगों के उग्र होने की सूचना मिलने पर एएसपी रोहित मिश्र कई थानों की फोर्स व पीएसी लेकर पहुंचे। परिवार वालों ने उन्हें ज्ञापन दिया, तब जाकर रोड खाली कराया जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed