{"_id":"628285e97832b229466b02df","slug":"stolen1-basti-news-gkp4370797188","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्ला व्यापारी के बंद घर में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गल्ला व्यापारी के बंद घर में लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गल्ला व्यापारी के बंद घर में लाखों की चोरी
- हर्रैया कस्बे के गल्ला मंडी वार्ड नंबर दस की घटना
- चार दिन बाद सोमवार को लौटा परिवार, अंदर बिखरा मिला सारा सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। नगर पंचायत के गल्ला मंडी वार्ड नंबर दस रामलीला नगर स्थित गल्ला व्यापारी के मकान को चोरों ने खंगाल डाला। शादी समारोह में भाग लेने गया परिवार रविवार रात घर लौटा तो घटना की जानकारी हुई। चोरों ने घर के अंदर के सभी दरवाजों को खोलकर अलमारी, बक्से आदि में रखे सोने-चांदी के गहने सहित नकदी पर हाथ साफ किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। नगर पंचायत के गल्ला मंडी निवासी श्रीराम आढ़त का व्यापार करते हैं। वह गोंडा खोड़ारे में अपने भतीजे की शादी में शामिल होने सपरिवार 11 मई की शाम घर में ताला लगाकर चले गए थे। 15 मई की रात घर पहुंचे और ताला खोलकर अंदर घुसे तो उनके होश उड़ गए। तहरीर के अनुसार घर के अंदर कमरे खुले हुए थे और सारा सामान बिखरा था। छत के रास्ते अंदर घुसे चोरों ने कमरे में रखे बॉक्स की कुंडी तोड़कर नगदी सहित जेवर आदि सामान चोरी कर लिया। जिसमें दो सोने की अंगूठी, दो सोने की चेन, दो झाला, दो चांदी की मछली, चांदी की हाथ पलानी, सोने का मंगलसूत्र सहित बाक्स में रखे 70 हजार रुपये नकदी शामिल है। हर्रैया थाने के एसएसआई कन्हैया पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
----------
विद्युत मोटर चोरी
हर्रैया। थाना क्षेत्र के तिनौता गांव निवासी लक्ष्मीकांत ओझा के खेत में लगा बिजली का मोटर चोर उठा ले गए। पुलिस को दिए तहरीर लक्ष्मीकांत ने कहा है कि खेत की सिंचाई के लिए पक्के कमरे में मोटर लगा था। सोमवार सुबह जब गए तो दरवाजे का ताला टूटा था व मोटर गायब था। थानाध्यक्ष शैलेश सिंह ने बताया की घटना की जानकारी मिली है। कार्रवाई की जा रही है।