{"_id":"639a09f4c4926c58832b99a2","slug":"stealing-in-schools-upset-teachers-gave-memorandum-basti-news-gkp4608611150","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विद्यालयों में चोरी शिक्षक परेशान, ज्ञापन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विद्यालयों में चोरी शिक्षक परेशान, ज्ञापन दिया
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सदर ब्लाक क्षेत्र के अध्यक्ष शैल शुक्ल के नेतृत्व में एएस?
- फोटो : BASTI
विद्यालयों में चोरी शिक्षक परेशान, ज्ञापन दिया
बस्ती। प्राथमिक स्कूलों में चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से शिक्षक परेशान हो गए हैं। इस पर अंकुश के लिए बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सदर के अध्यक्ष शैल शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षकों ने एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी को ज्ञापन दिया।
शिक्षक संगठन ने मांग की कि परिषदीय विद्यालयों में होने वाली चोरियों को पुलिस गंभीरता से ले और मुकदमा दर्ज करने के साथ ही इन घटनाओं का पर्दाफाश कराकर दोषियों को दंडित कराए।
शैल शुक्ल ने बताया कि आए दिन परिषदीय विद्यालयों से अवकाश के दिनों में मध्याह्न भोजन बनाने के लिए रखे अनाज, बरतन, गैस सिलिंडर, पंखा, टुल्लू पंप, समरसेबल, कंप्यूटर प्रोजेक्टर आदि चोरी हो जाता है।
विज्ञापन
जब प्रधानाध्यापक या शिक्षक घटना की सूचना देने जाते हैं तो पुलिस केस नहीं दर्ज करती है। इससे शिक्षक परेशान हैं और चोरों का हौसला बढ़ता जा रहा है। इस मौके पर सदर मंत्री विजय वर्मा, जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल, विनोद गौतम, आशुतोष शुक्ल, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।