फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Stadium team became district champion in hockey

Basti News: हॉकी में स्टेडियम की टीम बनी जिला चैंपियन

Wed, 11 Mar 2026 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Stadium team became district champion in hockey
स्टेडियम में जीत का जश्न मनाते विजेता- उप विजेता टीम के ​खिलाड़ी। संवाद
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में बुधवार को एक दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर बालक हाॅकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें कुल आठ टीमों के बीच रोचक मुकाबला हुआ। स्टेडियम की टीम ने पहले मैच से ही दबदबा बनाए रखा। फाइनल मुकाबले में यह टीम जिला चैंपियन बनी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला हॉकी संघ के सचिव सुशील चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अहम हिस्सा हैं। इससे टीम भावना विकसित होती है। निरंतर अभ्यास हर कोई अपने प्रतिभा में निखार ला सकता है। खेल में जीत से उत्साह बढ़ता है और हार से दोगुना मेहनत करने की सीख मिलती है। पहला मैच सरमाउंट बनाम व्हाइट मार्बल के बीच खेला गया। इसमें व्हाइट मार्बल की टीम ने 04 एवं 02 गोल के अंतर से जीत दर्ज कराई। जबकि दूसरे मैच में लल्लन सिंह ने 02 गाेल के अंतर से भगत सिंह टीम को पटखनी दी।
विज्ञापन

तीसरे मैच में हंसराज इंटर कॉलेज की टीम ने एक्सीलेंस ऑफ दिल्ली की टीम को 03- 01 के अंतर से हराया। चौथा मैच स्टेडियम बनाम स्टॉर 11 के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम की टीम ने 04- 0 के अंतर मैच जीता। इसके बाद सेमी फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें व्हाइट मार्बल और स्टेडियम की टीम विजेता बनी। अंतिम मुकाबला इन्हीं दोनों के बीच हुआ। यह काफी रोचक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेडियम की टीम व्हाइट मार्बल की टीम पर शुरू से ही भारी पड़ी। 03- 02 के अंतर से स्टेडियम की टीम ने फाइनल मैच जीतकर जिला चैंपियन बनी। क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने विजेता एवं उप विजेता टीम को बधाई दी। मैच को सफल बनाने हाॅकी कोच अस्मिता गुप्ता, आशुतोष पांडेय और विकास सोनकर का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed