{"_id":"6b08a43d7527d5b5420bd824","slug":"sports-confluence-begins-with-1250-players-from-25-schools-basti-news-c-207-1-bst1005-172769-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 25 स्कूलों के 1250 खिलाड़ियों के बीच खेल संगम का आगाजम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 25 स्कूलों के 1250 खिलाड़ियों के बीच खेल संगम का आगाजम
विज्ञापन
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में बृहस्पतिवार को नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ (एनएवाई) की ओर से तीन दिवसीय बस्ती खेल संगम का शुभारंभ हुआ। जिले के 25 विद्यालयों के करीब 1250 छात्र-छात्राएं छह खेलों में भाग ले रहे हैं। उद्घाटन सेवानिवृत्त कर्नल केसी मिश्रा और अभय पाल ने फीता काटकर किया। इसके पूर्व भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलन किया गया।
उद्घाटन समारोह में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मार्च पास्ट निकाला। अनुशासित कदमताल और खिलाड़ियों के उत्साह से स्टेडियम गूंज उठा। आयोजन में वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी बालक-बालिका और बैडमिंटन बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। पहले दिन विभिन्न विद्यालयों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। विजेता टीमें अगले चरण में पहुंचीं।
संचालन में शिव प्रकाश सिंह, विवेक पांडेय, रमेश चौधरी, अभिषेक सिंह, कमर खलील, ज्ञान उपाध्याय, दीप पटेल और विजय चौधरी ने योगदान दिया। संयोजन में रामप्रताप सिंह, काजी फरजान, हेमंत पांडेय, यथार्थ श्रीवास्तव, अंकुर उपाध्याय और अमित राय की भूमिका रही। एनएवाई अध्यक्ष भावेश पांडेय ने कहा कि खेल संगम का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को साझा मंच उपलब्ध कराना है। खेल बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने आयोजन में भागीदारी के लिए विद्यालयों, शिक्षकों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों और अभिभावकों के प्रति आभार जताया। प्रतियोगिताएं 27 नवंबर को भी जारी रहेंगी।य