फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Son killed father in a dispute over money in Basti

Basti Murder: रुपये के झगड़े में बेटे ने पिता की चाकू घोंपकर हत्या, बचाव में आए मां-भाई और भाभी पर भी हमला

Wed, 14 Jun 2023 08:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 14 Jun 2023 08:27 AM IST
सार

बस्ती में रुपये के झगड़े में एक युवक ने पिता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इस दौरान बचाव करने आए मां-भाई और भाभी पर भी आरोपी ने चाकू से वार किया। तीनों जिला अस्पताल में भर्ती हैं। कोतवाली क्षेत्र के परासी गांव में मंगलवार देर रात यह घटना हुई। 

विज्ञापन
Son killed father in a dispute over money in Basti
मौके पर जमा पुलिस और अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती में कोतवाली थाना इलाके के परासी गांव में नशे में धुत बेटे ने रुपये के विवाद में 65 वर्षीय पिता के पेट में चाकू घोंपकर मार डाला। पिता को बचाने आए छोटे भाई, उसकी पत्नी और मां पर चाकू से वार किया। मौके पर ही पिता की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


शहर से सटे परासी गांव निवासी गौरीशंकर चौधरी सब्जी की दुकान करते थे। कुछ दिनों से दुकान बंद करके सड़क की तरफ मकान बनवा रहे थे। इस बीच गौरीशंकर ने 15 लाख रुपये में गांव के दक्षिण स्थित जमीन बेचा था। 
विज्ञापन


उस रुपये से छोटे बेटे सत्य प्रकाश के लिए ऑटो खरीद दिया। चाल-चलन ठीक न होने के कारण बड़े बेटे विजय प्रकाश को रुपये नहीं दिए। इसे लेकर परिवार में विवाद था। मंगलवार रात आरोपी विजय प्रकाश नशे में धुत होकर घर पहुंचा और रुपये को लेकर फिर विवाद करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरक्षनगरी की पहचान में जुड़ा एक और नाम कैंपा कोला, औद्योगिक गलियारे में लगेगा बॉटलिंग प्लांट

चारपाई पर सोए पिता ने रुपये देने से इनकार किया तो तैश में आकर उसने पिता के ऊपर ताबड़तोड़ चाकू लेकर हमला कर दिया। उठकर वह भागने लगे लेकिन कई वार करने पर वह दरवाजे के सामने गिर गए। कुछ देर में ही उनकी मौत हो गई। 

इसी दौरान गौरीशंकर को बचाने के लिए आए छोटे बेटे सत्य प्रकाश, उसकी पत्नी मंजू और मां सुभावती को भी विजय ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी के अलावा कोतवाली पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुटी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed