फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Campa Cola bottling plant will be set up in industrial corridor

Good News: गोरक्षनगरी की पहचान में जुड़ा एक और नाम कैंपा कोला, औद्योगिक गलियारे में लगेगा बॉटलिंग प्लांट

Wed, 14 Jun 2023 01:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 14 Jun 2023 01:13 PM IST
सार

गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि कैंपा कोला के बॉटलिंग प्लांट को औद्योगिक गलियारे में लगाए जाने की योजना है। इसे लेकर संबंधित कंपनी के अधिकारी औद्योगिक गलियारे में जमीन देख चुके हैं। अभी 30 एकड़ जमीन लेने की बात कंपनी ने कही है। उद्यमियों को औद्योगिक गलियारे पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
Campa Cola bottling plant will be set up in industrial corridor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडियम

विस्तार

औद्योगिक गलियारे में कैंपा कोला का बॉटलिंग प्लांट लगेगा। गीडा प्रशासन ने इसके लिए औद्योगिक गलियारे में नरकटहा के पास 30 एकड़ जमीन चिह्नित कर ली गई है। कंपनी ने भी इसके लिए सहमति दे दी है। जल्द ही कंपनी के अधिकारी जमीन अधिग्रहण के लिए गीडा आने वाले हैं। मौजूदा समय में औद्योगिक गलियारे में 60 एकड़ में पेप्सिको प्लांट बनाने का काम तेजी से चल रहा है। दोनों प्लांटों के लग जाने के बाद प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 10 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


गीडा सेक्टर 13 और 15 में केवल 192 एकड़ जमीन हैं। इस जमीन पर बिजली, नाली के काम के लिए टेंडर भी हो चुका है। एक सप्ताह के अंदर जमीन आवंटन के लिए टेंडर भी निकाला जाएगा। ऐसी स्थिति में गीडा के पास केवल औद्योगिक गलियारे में जमीन बची है, जिसे लेकर गीडा ने जमीनों के आवंटन की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मेहमानों के सामने दिखाई हैवानियत: सिरफिरे ने पत्नी के सिर पर मारा हथौड़ा, हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी औद्योगिक गलियारे में कैंपा कोला का बाॅटलिंग प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए कंपनी के अधिकारी जमीन देख चुके हैं और उन्होंने उसके लिए सहमति भी जता दी है। करीब 30 एकड़ जमीन बॉटलिंग प्लांट के लिए हैं। वहीं, दूसरी ओर पेप्सिको के बाॅटलिंग प्लांट का काम तेजी से चल रहा है। करीब 30 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार इसी साल के अंत तक या फिर नए साल के शुरुआत तक प्लांट शुरू कर दिया जाएगा।

गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि कैंपा कोला के बॉटलिंग प्लांट को औद्योगिक गलियारे में लगाए जाने की योजना है। इसे लेकर संबंधित कंपनी के अधिकारी औद्योगिक गलियारे में जमीन देख चुके हैं। अभी 30 एकड़ जमीन लेने की बात कंपनी ने कही है। उद्यमियों को औद्योगिक गलियारे पसंद आ रहा है। क्योंकि, इससे सटे ही पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे बन रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed