फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Some got justice and rest assured

कुछ को न्याय तो बाकी को आश्वासन

Sat, 10 Oct 2020 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Some got justice and rest assured
वाल्टरगंज थाने पर फरियादियों की समस्या सुनते आईजी अनिल कुमार राय। - फोटो : BASTI
कुछ को न्याय तो बाकी को आश्वासन
विज्ञापन

बस्ती। जिले के थानों पर आयोजित समाधान दिवस पर कुछ फरियादियों को न्याय मिला तो कुछ को आश्वासन के साथ लौटना पड़ा, लेकिन सुनी सबकी गई।
वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार थाने पर आईजी अनिल कुमार राय ने लोगों की फरियाद सुनी। यहां कुल 12 मामले आए। तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों में आईजी ने टीम बनाकर निस्तारण के लिए थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज को निर्देश दिए। भानपुर के एसडीएम आनंद कुमार श्रीनेत ने भी लोगों की समस्याओं को सुनकर राजस्व टीम को मौके पर जाकर मामले का समाधान करने के निर्देश दिए।

सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार यहां कुल पांच मामले आए। दो का मौके पर निस्तारण किया गया। यहां एसडीएम भानपुर आनंद श्रीनेत व तहसीलदार केशरी नंदन त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक अटल विहारी ठाकुर ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उपनिरीक्षक दयानंद यादव, सुरेश कुमार कुशहावा, चंद्रशेखर पांडेय, अनिल कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे। बहादुरपुर प्रतिनिधि के अनुसार कलवारी थाना परिसर में थानाध्यक्ष विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां चार मामले आए, लेकिन किसी का निस्तारण नहीं हो सका। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनी। यहां कुल 11 मामले आए। तीन मामलों का निस्तारण हुआ। नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार यहां डीएम अशुतोष निरंजन व पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने लोगों की समस्याएं सुनी। यहां कुल नौ मामले आए। दो मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने लेखपालों को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जे व अतिक्रमण करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए। एसपी हेमराज मीणा ने प्रभारी निरीक्षक व लेखपालों को निर्देश देते हुए कहा कि भूमि विवाद के प्रकरणों में लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान संतोष सिंह, रवींद्र, दिनेश चंद्र मिश्र, सचिन मिश्रा, आनंद दुबे, नीलम यादव, करिश्मा तिवारी, सुधीर राय, दुर्गेश कुमार, शैलेंद्र आदि मौजूद रहे। रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार यहां कुल 11 मामले आए। एसडीएम नीरज प्रसाद पटेल लोगों की समस्याएं सुनी। दो मामलों का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed