फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Some from Nepal and some from Bihar are going to Ayodhya barefoot

Basti News: कोई नेपाल तो कोई बिहार से नंगे पांव जा रहा अयोध्या

Sun, 21 Jan 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 21 Jan 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Some from Nepal and some from Bihar are going to Ayodhya barefoot
हाईवे पर मुस्तैद रामदूत श्रद्धालुओं का स्वागत कर करा रहे जलपान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने बड़ी संख्या में श्रद्धालु नंगे पांव हाईवे होकर जा रहे हैं। शनिवार को नेपाल से अयोध्या जा रहे रामभक्तों का हर्रैया कस्बे में रामदूत संतोष वर्मा ने स्वागत किया। भक्तों की टोली पर पुष्प वर्षा कर उन्हें अंग वस्त्र भेंट किया। इसके बाद रामदूतों ने श्रद्धालुओं को जलपान कराया।
नेपाल के श्रद्धालु गोविंद चौरसिया, दीपक पांडेय, संदीप मौर्य, श्रवण, गोविंद चौरसिया ने बताया कि इसी दिन का इंतजार था कि हमारे प्रभु अपने मंदिर में विराजमान हो जाएं। जब विशाल मंदिर बनकर तैयार हो चुका है तो कैसे न हम अयोध्या जाएं। हम प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनना चाहते हैं।
विज्ञापन

महराजगंज। बिहार से अयोध्या पैदल यात्रा कर रहे दंपति का रामदूतों ने तिलकपुर में स्वागत किया। शनिवार को बिहार प्रांत के सुपोल जिले के जीवच्छपुर गांव निवासी गुलाब चंद्र दास अपनी पत्नी अमेरिका देवी, गांव के ही राम कृष्णदास, राम मगन दास के साथ पांच जनवरी से अयोध्या की यात्रा कर रहे हैं। गुलाब चंद्र दास ने बताया कि हमने मनौती मांग थी कि जब मंदिर निर्माण पूरा हो जाएगा तो पैदल प्रभु श्रीराम के दर्शन करने जाएंगे। अब जब मंदिर तैयार हो गया है तो पैदल दर्शन करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
अभियान चलाकर रामदूतों ने की सफाई
बनकटी। शनिवार को क्षेत्र के बेहिल, थाल्हापार, बाघापार, देईसाड़, सजहरा, मथौली, महादेवा, कैथौरा खरका, मखदुमपुर आदि जगहों पर अभियान चलाकर रामदूतों ने सफाई की। प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। वरिष्ठ भाजपाई अरविंद पाल ने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। मौके पर रविचंद पांडेय, विवेकानंद शुक्ला, सुनील पांडेय, अंकित पांडेय, रमेश अग्रहरि आदि मौजूद रहे। संवाद ------------------
किन्नर समाज के लोगों ने शोभायात्रा में लिया हिस्सा
भानपुर। शनिवार को रामदूतों ने शोभायात्रा निकाला। इसमें किन्नर समाज के लोगों ने भी हिस्सा लिया। बैडवा समय माता मंदिर परिसर से प्रबंधक बलवंत सिंह व लाल जी बाबा के नेतृत्व में निकाली गई शोभायात्रा कस्बा भ्रमण के बाद उकड़ा पोखरा स्थित हनुमान मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। मौके पर श्री प्रकाश अग्रहरि, मनोज सिंह, विकास सिंह, विनोद सिंह, दीपू गौड, राजू सोनी, भागवंत गुप्ता, छोटू सोनकर, लालबाबू आदि मौजूद रहे।

------------------
अखंड रामायण पाठ समापन पर हुआ भंडारा
वाल्टरगंज। क्षेत्र के जिनवा स्थित पर रामदूत अनुराग शुक्ल निवास पर अखंड रामायण पाठ हुई। समापन पर आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर राम सुरेश चौधरी, पिंटू, जगदीश, शिव कुमार, राम तोल, शिव कुमार, राम सजीवन आदि मौजूद रहे। संवाद
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed