फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Solve the problems of entrepreneurs on priority

Basti News: प्राथमिकता पर निपटाएं उद्यमियों की समस्याएं

Sun, 30 Apr 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 30 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Solve the problems of entrepreneurs on priority
बस्ती। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत एमओयू पर हस्ताक्षर करने वाले उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाएगा। पशुपालन, दुग्ध, उद्यान, कृषि समेत अन्य विभागों को शासन से निर्धारित प्रारूप पर उद्यमवार समीक्षा रिपोर्ट एक सप्ताह में देनी होगी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम प्रियंका निरंजन ने जिला उद्योग बंधु की बैठक की। समीक्षा में पता चला कि पशुपालन विभाग में 58 एमओयू हस्ताक्षरित हुए, लेकिन अब तक मात्र 12 उद्यमियों ने विभाग से संपर्क किया है। इसी प्रकार दुग्ध विभाग में भी 12 में से एक उद्यमी की इकाई पर काम चल रहा है। डीएम ने निर्देश दिया कि उद्यमियों की भूमि संबंधी धारा-80 की समस्याओं का निस्तारण संबंधित तहसील तत्काल सुनिश्चित कराए, जहां पर भूमि की उपलब्धता नहीं है, उसके लिए तहसील से संपर्क करके जमीन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विद्युत, पर्यावरण, आबकारी, पीडब्ल्यूडी, राजस्व एवं अन्य विभाग प्राथमिकता पर इन उद्यमियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करें। जिले में अगले 3 माह में लगभग 3.50 करोड़ रुपये के उद्योगों का ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजित किया जाना है। सभी विभाग प्रत्येक उद्यमी से संपर्क करके उद्योग की स्थापना सुनिश्चित कराउं। संचालन उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप ने किया। इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सीआरओ ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, चैंबर ऑफ काॅमर्स एं इंडस्ट्री के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, महासचिव हरीश चंद्र शुक्ल, आईडीए के अध्यक्ष अनिल सिंह रैकवार, लीड बैंक मैनेजर आरएन मौर्या, ग्रामोद्योग अधिकारी पीएन सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत महेंद्र मिश्र, उद्यमी परवेज आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed