{"_id":"6331efe8aa0fcb545164c8a4","slug":"smugglers-fled-after-leaving-a-cart-laden-with-animals-basti-news-gkp451895361","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं से लदी गाड़ी छोड़कर भागे तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं से लदी गाड़ी छोड़कर भागे तस्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशुओं से लदी गाड़ी छोड़कर भागे तस्कर
विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी थाने की पुलिस ने सोमवार को फोरलेन पर खेसुआ गांव के पास एक गोवंशीय पशुओं से लदे डीसीएम को पकड़ा। उसमें 17 पशु पाए गए, जिनमें से तीन की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार, वाहन खराब हो गया था। इस कारण पशु तस्कर, गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। थानाध्यक्ष छावनी उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि फरार तस्करों की तलाश की जा रही है।
सोमवार की भोर में करीब चार बजे नित्यक्रिया के लिए निकले ग्रामीणों ने खेसुआ चौराहे के निकट फैजाबाद-गोरखपुर लेन में एक डीसीएम को खड़ा देखा। उसमें से जानवरों की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने छावनी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष छावनी उमाशंकर त्रिपाठी व चौकी प्रभारी विक्रमजोत ओम प्रकाश मिश्र ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने उस पर पड़े तिरपाल हटवाया तो 17 जानवर पैर बांधकर लादे मिले। उनमें से तीन की मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन का नंबर देखकर जब ट्रक मालिक को कॉल किया गया तो उसने पहले तो बताया कि वाहन को किसी को बेच दिया है। बाद में उसने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी जानवरों का स्वास्थ्य परीक्षण पशु चिकित्सालय के चिकित्सक से कराया गया है। पशुओं को पशुशाला में भेजने के लिए प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
पुलिस को करना पड़ा विरोध का सामना
मृत तीन जानवरों को दफनाने गए छावनी थाने की पुलिस की टीम को ग्रामीणों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। सुबह पकड़े गए 17 जानवरों में से तीन की मौत हो गई थी। तीनों को दफनाने के लिए पुलिस टीम पहले क्षेत्र के सोनबरसा पहुंची। ग्रामीणों को भनक लगी तो उन्होंने वहां दफनाने से मना कर दिया। उसके बाद पुलिस टीम ने मृत पशुओं को विक्रमजोत मझौवा गांव के बाहर दफन करा दिया।