फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Six people injured in head-on collision between auto and bike

Basti News: ऑटो बाइक की आमने सामने टक्कर में छह लोग घायल

Sat, 16 Dec 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 16 Dec 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Six people injured in head-on collision between auto and bike
कलवारी। कलवारी थाना क्षेत्र के पाऊं नर्सरी मोड़ पर पीपल पेड़ के पास राम जानकी मार्ग पर बाइक और ऑटो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा कुदरहा पहुंचाया। जहां मोटरसाइकिल चालक पाऊं निवासी 35 वर्षीय अविनाश गुप्ता को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत में सुधार न होता देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गायघाट निवासी संजय सोनी अपने परिवार के साथ एक वर्षीय बेटी शौर्य को लेकर मुंडन संस्कार के लिए अयोध्या जा रहे थे। पांऊ पौधशाला के पास मोड पर सामने से सीएससी संचालक पाऊं निवासी अविनाश गुप्ता पुत्र उमाशंकर ट्रेलर को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल और ऑटो में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिससे ऑटो में सवार चालक दीपक, गंगा प्रसाद सोनी, संजय कुमार, शांति पत्नी संजय, मयंक तीन वर्ष पुत्र सुनील घायल हो गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि ऑटो और मोटरसाइकिल को पुलिस अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed