फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Six including uncle and nephew died in road accidents

Basti News: सड़क हादसों में चाचा-भतीजे समेत छह की मौत

Wed, 15 Nov 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 15 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Six including uncle and nephew died in road accidents
चाचा-भतीजे को चपेट में लेने वालेे कार चालक की ग्रामीणों ने की पिटाई, पुलिस को सौंप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में चाचा-भतीजे सहित छह लोगों की मौत हो गई। कप्तानगंज के ककुआ रावत गांव के पास त्रिलोकपुर निवासी चाचा, भतीजे की कार की ठोकर से मौके पर मौत हो गई। लालगंज थाने के मकदूमपुर के पास बिजली के खंभे से बाइक टकराने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वाल्टरगंज थाने के डुमरियागंज मार्ग स्थित सोनहा थाना क्षेत्र के बढ़ाया कला गांव के पास किसी वाहन ने पैदल ला जा रहे युवक को टक्कर मार दी। इससे युवक की मौत हो गई। पैकोलिया थाना क्षेत्र के बडेरिया कुंवर गांव के पास बाइक लेकर युवक पेड़ से टकरा कर घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक सीएचसी हर्रैया में दाखिल कराया, जहां पर डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पकड़ी जप्ती के पास कार की बाइक में टक्कर होने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई।
बस्ती-डुमरियागंज मार्ग स्थित सोनहा थाना क्षेत्र के बढ़ाया कला गांव के पास रविवार देर शाम तेज गति से जा रहे अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे उसी गांव के 45 वर्षीय ओमप्रकाश राजभर को चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों की मदद से ओम प्रकाश को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी कौशल्या देवी, बेटी 20 वर्षीय बेटी नेहा, 18 वर्षीय बेटा गोलू, 16 वर्षीय बेटी रेनू तथा 6 वर्षीय बेटा अभिषेक का रो रोकर बुरा हाल है। परिवार का भरण-पोषण करने वाला कोई नहीं बचा। थानाध्यक्ष सोनहा विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कोतवाली पुलिस के माध्यम से करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने सोमवार देर शाम शव का अंतिम
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ककुआ राउत गांव के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से साइकिल सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव के लोगों ने कार चालक की जमकर पिटाई की। चालक लोक निर्माण विभाग का अधिशासी अभियंता बताया जा रहा है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के रहने वाले प्रेम सागर पल्लेदारी करके परिवार का गुजारा करते थे। प्रेम सागर बंटाई पर तिनिहवा गांव में खेत लिए थे। सोमवार सुबह वह भतीजे प्रमोद के साथ साइकिल से धान की फसल बटोरने के लिए तिनिहवा जा रहे थे। ककुआ राउत गांव के पास तेज रप्तार कार ने कार प्रेम सागर की साइकिल को जबरदस्त टक्कर मार दिया। प्रेम सागर (40) और उनके भतीजे प्रमोद कुमार( 15) काफी दूर तक घसीटते चले गए। दुर्घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना होते देखकर आसपास के लोगो दौड़े और कार चालक को पकड़ जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक कोथाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजना चाचा-भतीजा को जिंदा होने की उम्मीद में एंबुलेंस से लेकर सीएससी कप्तानगंज पहुंचे। कप्तानगंज के एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि कार चालक को हिरासत में लिया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के देईसाड़-बानपुर मार्ग के मखदुमपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। आसपास के लोग घायल बाइक सवार युवक को पीएचसी ले जाने लगे, मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। महुली थाना क्षेत्र के सिदाही निवासी 22 वर्षीय पंकज अपने ननिहाल लालगंज क्षेत्र के मखदुमपुर में काफी दिन रह रहा था। सोमवार देर शाम बाइक से देईसाड़ किसी निजी काम के लिए गया था। वहां से लौटते समय मखदुमपुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। सिर में काफी चोट लगने की वजह से पंकज ने दम तोड़ दिया। लोगों का कहना है कि उसने अगर हेलमेट पहना होता तो जान बच गई होती।
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के पकड़ी जप्ती मोड़ के पास पुलिया के पास कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बाइक पर बैठे आठ वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। पैकोलिया थाना क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी हामिद रजा की परसा तिराहे पर हार्डवेयर की एक दुकान है। वह परिवार सहित वहीं पर रहते हैं। घर में शादी समारोह के सिलसिले में सोमवार दोपहर करीब एक बजे आठ वर्षीय पुत्र मोहम्मद मुस्तफा और पुत्री मुशरा 12 वर्ष को बाइक पर बैठा कर घर छोड़ने जा रहे थे।
बभनान-हरैया मार्ग पर पकड़ी जप्ती मोड़ के पास हर्रैया की तरफ से तेज रफ्तार कार से बाइक की टक्कर हो गई। बाइक पर बैठे मोहम्मद मुस्तफा की मौके पर मौत हो गई। जबकि बहन मुशरा और पिता हामिद रजा गंभीर रूप से घायल हो गए। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। कार में सवार हर्रैया कस्बा निवासी सलीम, नूरजहां, अनवरी खातून, अकबरी,जेड व मो शाहिद को भी चोटें आई हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।


पैकोलिया। थाना क्षेत्र के बडेरिया कुंवर गांव निवासी एक युवक बाइक लेकर पेड़ से टकरा कर घायल हो गया। पुलिस इलाज के लिए सीएचसी हर्रैया ले गई, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बड़ेरिया कुंवर गांव निवासी 22 वर्षीय प्रदुम्न पुत्र सीताराम रविवार को बाइक से हर्रैया-बभनान मार्ग पर बैरिहवा से घर जा रहे थे। शाम करीब सात बजे पकड़ी जप्ती मोड़ के करीब पुलिया के पास तेज रफ्तार होने ने बाइक पेड़ से टकरा गई।
..
बिखर गया परिवार
त्रिलोकपुर के रहने वाले प्रेम सागर और प्रमोद का पूरा कुनबा गरीबी से जूझ रहा था। मेहनत-मजदूरी करके ही किसी तरह से सबका गुजारा होता था। प्रेम सागर पल्लेदारी करते थे। इनके परिवार में पिता रामचंद्र और माता मैना देवी बुजुर्ग और बीमारी हालत में है। पत्नी पूजा और तीन बेटियां कविता (20 ), रानी (17), सपना (13) है। सबसे छोटा बेटा आदर्श 11 वर्ष का है। वहीं दिवंगत किशोर प्रमोद कुमार कप्तानगंज के इंदिरा गांधी इंटर काॅलेज में कक्षा नौ में पढ़ता था। उसके पिता रवि भी पल्लेदारी करते हैं। प्रमोद का भाई आशीष कुमार भी इसी स्कूल में पढ़ता हैं। माता सुशीला मजदूरी करके बच्चों को पढ़ाकर उन्हें कामयाब बनाना चाह रही थीं।

...
पुलिस की लापरवाही से देर से हुआ पीएम
पुलिस की लापरवाही से चाचा-भतीजे के शव का पोस्टमार्टम काफी देर से शुरू हुआ। दोनों शव पोस्टमार्टम हाउस पर समय से पहुंच गया था, लेकिन पुलिस कर्मियों ने मेमो को अधूरा भरा था। इसके अलावा पुलिस लाइंस में दो शवों की जगह एक शव का ही आमद कराया था। मेमो अधूरा होने के कारण डॉक्टर ने पोस्टमार्टम करने से इन्कार कर दिया। यह सुनकर पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। फिर आननफानन पुलिस कर्मियों ने मेमो को पूरा करके पुलिस लाइंस में आमद कराकर पोस्टमार्ट शुरू कराया। पुलिस की इस लापरवाही के चलते काफी देर बाद पोस्टमार्टम शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed