फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Six in-laws nominated for abetment to suicide

Basti News: आत्महत्या के लिए उकसाने में छह ससुराली नामजद

Fri, 26 May 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 26 May 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Six in-laws nominated for abetment to suicide
बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने करमा पाठक गांव की महिला की जहरीला पदार्थ खाकर जान देने के मामले में छह ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में मृतका के भाई रुधौली थाने के मूड़ाडीहा कल्लू सिंह गांव निवासी विजय कुमार ने तहरीर दी है। जिसमें बताया है कि वाल्टरगंज के करमा पाठक निवासी महेश के साथ उनकी बहन खुशबू (27) की शादी हुई थी। खुशबू के पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। बाकी परिवार के साथ वह रह रही थी। सात मई को परिवार में किसी बात को लेकर क्लेश हुआ। आरोप है कि ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर खुशबू ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसके कौन सा पदार्थ खाया था,इसकी जानकारी किसी को नहीं हो पाई। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान आठ मई को उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने ससुर राम आधारे, सास शिव कुमारी, जेठ राजू, सुभाष, जेठानी रीना और देवर दिनेश के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed