{"_id":"6035371c8ebc3ee9296fb45a","slug":"six-huts-burnt-cylinder-busted-in-basti-basti-news-gkp3859204166","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह झोपड़ियां जलीं, सिलिंडर दगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह झोपड़ियां जलीं, सिलिंडर दगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह झोपड़ियां जलीं, सिलिंडर दगा
मुंडेरवा। थाना क्षेत्र के एकमा में मंगलवार रात साढे़ ग्यारह बजे अज्ञात कारणों से लगी आग से छह झोपड़ियां जल गईं। आग लगने से दो बकरियों की मौत हो गई, वहीं एक सिलेंडर भी दग गया।
आग की चपेट से पीड़ित परिवारों के घर में रखा सारा सामान जल गया। आग से राम भजन, राकेश, भीम, तीजू, घनश्याम की झोपड़ी जल गई। तीजू के घर में रखे दस हजार रुपये और भीम के पांच हजार रुपये नकद जल गए।
रवि के घर में रखा रसोई गैस सिलेंडर भी दग गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। बताया जाता है कि सभी पट्टे की जमीन पर वर्षों से झोपड़ी बनाकर रहते थे। गांव के कोटेदार ने सभी पीड़ित परिवारों को अपने स्तर से राशन भी दिया।