फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   SIR became the reason, 'missing' son returned home after 24 years in Basti

Basti News: एसआईआर बनी वजह, 24 साल बाद घर लौटा ‘लापता’ बेटा-18 वर्ष की उम्र में इस वजह से घर छोड़कर चला गया था

Wed, 31 Dec 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 31 Dec 2025 12:47 AM IST
सार

नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़नी निवासी गुरुदत्त मिश्र का बेटा आनंद 24 साल पहले 18 वर्ष की उम्र में नाराज होकर घर छोड़कर चला गया था। वर्षों तक तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर माता-पिता ने उम्मीद छोड़ दी थी। परिवार की जानकारी मिलने के बाद 24 दिसंबर को वह गांव लौट आया।

विज्ञापन
SIR became the reason, 'missing' son returned home after 24 years in Basti
24 साल बाद घर लौटे आनंद मिश्रा।

विस्तार

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया एक बुजुर्ग दंपती के लिए वरदान साबित हुई। 24 साल पहले घर छोड़कर गया बेटा एसआईआर के चलते अपने घर लौट आया। बेटे को सामने देखकर वृद्ध माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े और घर में उत्सव जैसा माहौल बन गया।
विज्ञापन


नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़नी निवासी गुरुदत्त मिश्र का बेटा आनंद 24 साल पहले 18 वर्ष की उम्र में नाराज होकर घर छोड़कर चला गया था। वर्षों तक तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर माता-पिता ने उम्मीद छोड़ दी थी। समय के साथ उनकी उम्र ढल गई और लोगों ने मान लिया कि आनंद अब इस दुनिया में नहीं है।
विज्ञापन


इधर, एसआईआर प्रक्रिया के दौरान आनंद का नाम मतदाता सूची में बिना माता-पिता के विवरण के दर्ज पाया गया। विवरण पूर्ण कराने के लिए आनंद ने इंटरनेट के माध्यम से ग्राम प्रधान का नंबर खोजा और संपर्क किया। परिवार की जानकारी मिलने के बाद 24 दिसंबर को वह गांव लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे को जीवित देखकर माता-पिता भावुक हो उठे। पूरे गांव में इस सुखद मिलन की चर्चा है। आनंद के पिता गुरुदत्त मिश्र सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि एसआईआर के कारण उन्हें वह खुशी मिली, जिसकी उम्मीद वे छोड़ चुके थे।


उत्तराखंड में करता है कारोबार
आनंद ने बताया कि वह उत्तराखंड के ऋषिकेश से लगभग छह किलोमीटर दूर अपना कारोबार करते हैं। घर छोड़ने के बाद उन्होंने दिल्ली के करोलबाग निवासी राधिका से विवाह किया। उनके दो बेटे हैं 18 वर्षीय ओम और 13 वर्षीय शिवम। आनंद ने कहा कि अब वह अपने माता-पिता का पूरा ध्यान रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed