फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Silence at party offices

Basti News: पार्टी कार्यालयों पर सन्नाटा, प्रत्याशियों के निजी ठिकानों पर चहल-पहल

Sun, 17 Mar 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 17 Mar 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Silence at party offices
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। चुनावी कार्यक्रम घोषित होते ही प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। मगर, राजनीतिक दलों के कार्यालयों में हलचल नहीं बढ़ पाई है। शनिवार को भाजपा, कांग्रेस समेत सभी प्रमुख दलों के कार्यालयों पर सन्नाटा छाया रहा। यहां अभी चुनावी रंग चटख नहीं हुआ है। फिलहाल चुनावी साज-सज्जा पार्टी कार्यालय तक नहीं पहुंची है। पार्टी आधारित बैठक एवं अन्य कार्यक्रम के दौरान यहां रौनक दिखती है। इसके बाद सन्नाटा छा जाता है।
...
भाजपा कार्यालय भी सन्नाटे में
चुनावी बिगुल बजने के बाद सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा जिला कार्यालय पर केवल देखरेख करने वाले कार्यकर्ता ही मौजूद मिले। अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नहीं दिखे। पुराना डाकखाना मोहल्ला स्थित इस कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

...
केवल एक व्यक्ति
कटेश्वर पार्क स्थित कांग्रेस कार्यालय का भी यही हाल रहा। देखरेख करने वाले कर्मचारी के अलावा यहां कोई राजनीतिक हलचल नहीं दिखी। पूरा कार्यालय सन्नटे में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
सपा कार्यालय पर लटका मिला ताला
हाईवे स्थित सपा जिला कार्यालय पर ताला लटका हुआ मिला। पार्टी कार्यालयों पर चुनावी रंग नहीं चढ़ा है। अभी पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रमों के दौरान ही कार्यकर्ताओं का जमावड़ा हो रहा है। अनुमान है कि एक-दो दिन बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नेताओं का आना-जाना बढ़ जाएगा।

...
अब तक नहीं बन सका बसपा कार्यालय
बहुजन समाज पार्टी अब भी पार्टी के दिग्गजों के घर से ही संचालित होती है। क्योंकि जिले में इसका कहीं कार्यालय नहीं है। जिलाध्यक्ष जयहिंद गौतम ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि फिलहाल यहां कोई कार्यालय स्थापित नहीं हो सका है, मगर ् कार्यालय की तलाश की जा रही है।

...

प्रत्याशियों ने अपने ठिकानों पर कर रखी चुनाव प्रबंधन की व्यवस्था

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सांसद हरीश द्विवेदी को लगातार तीसरी बार अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी की तरफ से परंपरागत कार्यालय से हटकर शहर के बैरियहवां चौराहे पर केंद्रीय चुनाव कार्यालय की स्थापना लगभग एक माह पहले ही कर दी गई है। भाजपा का यहीं से चुनावी संचालन होगा। पिछले चुनाव में भी भाजपा परंपरागत कार्यालय से हटकर पृथक चुनाव कार्यालय से तैयारियों को अंजाम दिया था। दूसरी तरफ सपा एवं गठबंधन प्रत्याशी व पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी चुनाव का संचालन पार्टी कार्यालय से हटकर पिछले बार की तरह अपने आवास स्थित कैंप कार्यालय से कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed