{"_id":"6aaee9a9fae1689e7f06209b","slug":"siddharthnagar-dominates-divisional-art-festival-winners-secure-spots-in-state-level-competition-basti-news-c-207-1-bst1031-167243-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मंडलीय कला उत्सव में सिद्धार्थनगर का दबदबा, विजेताओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मंडलीय कला उत्सव में सिद्धार्थनगर का दबदबा, विजेताओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बनाई जगह
विज्ञापन
बस्ती। मंडल स्तरीय कला उत्सव-2026 का आयोजन शनिवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती में किया गया। इसमें बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 12 विधाओं में आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। विभिन्न विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।
संगीत गायन एकल शास्त्रीय में सिद्धार्थनगर के दिव्यांशु पांडेय प्रथम रहे। संगीत गायन लोकगीत समूह में सिद्धार्थनगर की प्रतिमा राव, राधिका, अंकित और श्रेया मोदनवाल ने बाजी मारी। संगीत वादन एकल वाद्य में सिद्धार्थनगर के प्रभात नारायण प्रथम रहे। नृत्य एकल शास्त्रीय में सिद्धार्थनगर के रवि कुमार और नृत्य समूह लोक में सलोनी, निधि, शिवांगी और अंजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नाटक समूह में बस्ती की आभा शर्मा, पूर्वा मिश्रा, रीत तुलस्यान और अनवी शर्मा प्रथम रहीं। दृश्य कला एकल द्विआयामी में बस्ती के जय मौर्य ने पहला स्थान हासिल किया। पारंपरिक कहानी विधा में बस्ती के दिव्यांशु गोस्वामी और ओम पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्र-छात्राएं अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य नजमा नजीर अब्बासी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल में महिला पीजी कॉलेज बस्ती की असिस्टेंट प्रोफेसर संगीत मोनी पांडेय, नारियाव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य भक्ति नारायण श्रीवास्तव और गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा के कला सहायक अध्यापक अरविंद कुमार पांडेय शामिल रहे।
इस दौरान मानवी सिंह, कविता वर्मा, पूर्णिमा श्रीवास्तव, अमृता सिंह, प्रिया पांडेय और गीता उपाध्याय समेत अन्य मौजूद रहीं।