फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Showed prowess in Thang-Ta martial arts and Taekwondo.

Basti News: थांग-ता मार्शल आर्ट और ताइक्वांडो में दिखाया दम

Thu, 17 Sep 2026 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Showed prowess in Thang-Ta martial arts and Taekwondo.
विजेता ​खिलाड़ियों के साथ आयोजक व मुख्य अति​थि स्रोत कॉलेज प्रबंधन
बस्ती। चौधरी त्रिवेणी राम बालिका इंटर कॉलेज कलवारी में बुधवार को मंडल स्तरीय थांगता मार्शल आर्ट और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेइली में जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

मंडल स्तरीय थांगता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रतिमा चौधरी और शारीरिक शिक्षा शिक्षक प्रभाकर रंजन ओझा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर की टीमें प्रतियोगिता में शामिल नहीं हुईं। ऐसे में बस्ती के प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया। चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में आराध्या, सारा फातिमा और सोनी तथा बालक वर्ग में रोहित, वेद प्रकाश और अमित यादव का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। निर्णायक की भूमिका माता प्रसाद त्रिपाठी ने निभाई। संचालन अजय कुमार वर्मा ने किया। समापन पर प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों को मेडल और शील्ड प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताइक्वांडो में 40 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेइली में आयोजित जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के करीब 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर-19 बालक वर्ग में अमित प्रथम और रोहित द्वितीय रहे। अंडर-17 बालक वर्ग में चंद्रदीप और तौसीफ ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में आराध्या, मंदाकिनी और गुलफ्सा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed