{"_id":"5cf807c2bdec22078148a561","slug":"shovels-bent-in-the-court-of-goddess-khuda","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदा के सजदे में बंदों ने झुकाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदा के सजदे में बंदों ने झुकाया शीश
Wed, 05 Jun 2019 11:49 PM IST
राकेश पांडेय
बस्ती
बस्ती
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
खुदा के सजदे में बंदों ने झुकाया शीश
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती। ईद-उल-फितर पर अकीदतमंदों ने जिले की 326 मस्जिदों और 157 ईदगाहों पर अल्लाह की खिदमत में नमाज अदा की। 30 दिन रोजे रखने के बाद अकीदतमंदों का जोश देखने लायक था। दिन में कड़ाके की धूप के बावजूद लोग ईदगाह पर पहुंचे। बड़े-बूढे़ व बच्चे भी मेलों में खरीदारी करते दिखे।
शहर की प्रमुख 20 मस्जिदों पर विशेषज्ञ नमाज अदा की गई। ईदगाह कड़र, खैर इंटर कॉलेज, टाउन क्लब जीएन मस्जिद, निसार साहब मस्जिद बालक राम के सामने, राम प्रसाद गली छोटी मस्जिद, अजुंमन मस्जिद गांधी नगर, जामिया हनफिया रहमतगंज, दारूल उलूम एवं दरिया खां, गड़गोडिया एवं कसाईबाड़ा, जिला अस्पताल एवं कर्बला, दक्षिण दरवाजा, चिकवा टोला एवं अंजुमन पुरानी बस्ती, पंचायती मंदिर के बगल व पठान टोला, रेलवे स्टेशन मस्जिद तथा कटरा मस्जिद में सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक नमाज अदा की जाती रही। डीएम डॉ. राजशेखर, एसपी पंकज कुमार के पर्यवेक्षण में एएसपी पंकज, सीओ सिटी आलोक सिंह, सीओ हर्रैया सतीश चंद्र शुक्ल, सीओ कलवारी, कोतवाल, एसओ पुरानी बस्ती सर्वेश राय के अलावा स्वाट टीम व क्यूआरटी की कई टीमें मुस्तैद रहीं।आयोजन में क्षेत्रीय लेखपालों की ड्यूटी लगाई थी। राजस्व निरीक्षकों को उनके अपने क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया था। दौरान पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर कानून व्यवस्था पर निगरानी करते रहे।