{"_id":"626051b72f392e337c0f6d8c","slug":"shopkeeper-s-son-died-in-dive-river-basti-news-gkp4340651179","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में खिलौना दुकानदार के बेटे की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में खिलौना दुकानदार के बेटे की डूबने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेले में खिलौना दुकानदार के बेटे की डूबने से मौत
बनकटी (बस्ती)। लालगंज बाजार में स्थित मनवर कुआनो संगम तट पर लगे मेले में खिलौना बेच रहे दुकानदार के 14 वर्षीय बेटे की बुधवार को नदी में डूबने से मौत हो गई।
कलवारी थानाक्षेत्र के गायघाट निवासी हनुमंत लालगंज मनवर-कुआनो संगम तट पर लगे मेले में खिलौना बेचने की दुकान लगाए हुए थे। उनके साथ उनका 14 वर्षीय बेटा भी मेले में गया था। बुधवार को पिता के मना करने के बावजूद वह नदी में नहाने चला गया। जहां वह नदी की धारा में पहुंचकर डूब गया। जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीणों ने नाविकों की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। जिंदा होने की उम्मीद में उसे पुलिस बनकटी पीएचसी ले गई जहां डॉक्टर नरेंद्र चौधरी ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना से पिता हनुमंत का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया कि गहरे पानी में जाने से मना करने के बावजूद वह चला गया जिससे यह घटना हो गई।