फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Number of viral infection patients rises with the changing weather

Basti News: बदलतेे मौसम में बढ़े वायरल के मरीज

Mon, 19 Oct 2026 03:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Number of viral infection patients rises with the changing weather
सीएचसी बहादुरपुर कलवारी में मरीज का इलाज करते डाॅ. रत्न सेन वर्मा संवाद - फोटो : samvad
बस्ती। जिले के 39 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में पहुंचे अधिकांश मरीज बुखार, बदन दर्द, खांसी और पेट दर्द से परेशान दिखे। चिकित्सकों ने जांच और परामर्श के बाद मरीजों को दवाएं दीं। कुल 1375 मरीजों को परामर्श दिया गया। गंभीर मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह से ही मरीज पहुंचने लगे थे। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उपचार किया। नगरीय पीएचसी बरदिया में डॉ. इंद्रावती ने 71 मरीजों को परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि यहां त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। मौसम में बदलाव और नमी के कारण खुजली समेत त्वचा संबंधी अन्य दिक्कतें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

पीएचसी नरहरिया में डॉ. आरपी सिंह ने 53 मरीजों को परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि अधिकांश मरीज वायरल बुखार से पीड़ित थे। मौसम में बदलाव का असर बच्चों और बुजुर्गों पर अधिक दिख रहा है। कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले मरीज ज्यादा परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कुछ पीएचसी पर अव्यवस्थाओं के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कहीं एलोपैथिक चिकित्सक नहीं मिले तो कहीं एक्स-रे और लैब की सुविधा बंद होने से जांच नहीं हो सकी। बनकटी संवाद के अनुसार, पीएचसी बनकटी में शाम तीन बजे तक चिकित्सक डॉ. अभिषेक यादव ने नौ मरीजों की जांच की। अस्पताल के बीपीएम कक्ष, लैब और एक्स-रे कक्ष में ताला लगा होने के कारण मरीजों की जांच नहीं हो सकी। देवनाथ यादव और अमर अग्रहरि ने बताया कि ड्यूटी में मनमानी के कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मुंडेरवा संवाद के अनुसार, पीएचसी ओड़वारा में 23 मरीज पहुंचे। डॉ. यशी श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह और शाम तापमान में गिरावट के कारण वायरल संक्रमण के मरीज सामने आ रहे हैं। फार्मासिस्ट जगदंबा चौधरी ने दवाएं वितरित कीं। साधना, रमेश, रीना और ज्योत्सना सिंह ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed