फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sharda seminar was held in primary school Turkaulia

Basti News: प्राथमिक विद्यालय तुरकौलिया में हुई शारदा संगोष्ठी

Tue, 08 Apr 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 08 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sharda seminar was held in primary school Turkaulia
बस्ती। प्राथमिक विद्यालय तुरकौलिया में शारदा संगोष्ठी व वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान रवींद्र चौधरी व विशिष्ट अतिथि पूर्व एआरपी गिरजेश सिंह व रमेश चंद्र चौधरी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। ग्राम प्रधान ने कहा कि आप सब अपने अपने बच्चों का नामांकन प्राथमिक विद्यालय में अवश्य कराएं। गिरजेश सिंह ने कहा कि जहां सरकारी विद्यालय में उच्च रूप से शिक्षित व प्रशिक्षित शिक्षक शिक्षण करते हैं वहीं प्राइवेट विद्यालय में गैर प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य कराया जाता है। रमेश चौधरी व चंद्रशेखर पांडेय ने कहा कि-यह विद्यालय एकल है उसके बावजूद निपुण असेस्मेंट में ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की है ।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन भास्कर दूबे व स्वागत एवं आभार ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाध्यापक बब्बन पांडेय ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय प्रकाश चौधरी, उमाशंकर पांडेय, अजय त्रिपाठी, विनय पांडेय, मनीष मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed