फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sexual exploitation after promising marriage, then refused

Basti News: शादी का वादा कर यौन शोषण, फिर मुकर गया

Mon, 03 Mar 2025 10:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 03 Mar 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
Sexual exploitation after promising marriage, then refused
एसपी के आदेश पर लालगंज पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। एसपी अभिनंदन के आदेश पर यौन शोषण के मामले में लालगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है।
नगर थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़ित युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह पांच बहनों व तीन भाइयों में सबसे बड़ी है। इस कारण घरेलू सामान लेने बाजार जाया करती है। बाजार में लालगंज क्षेत्र के महसों का रहने वाला प्रदीप उनसे मिला। दोनों में जान पहचान हो गई। एक दिन घर छोड़ने के बहाने प्रदीप बाइक पर बैठाकर घर तक आया।
विज्ञापन

घर आने-जाने से मेलजोल और बढ़ गया। आरोप है कि चार जून 24 की रात करीब 10 बजे जब वह पैदल घर जा रही थी, तीाी प्रदीप बाइक पर बैठाकर घर छोड़ने आया। घर पहुंचने के बाद पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर घर पर ही रुक गया। परिजनों ने पक्के घर में प्रदीप के सोने का प्रबंध कर दिया। जबकि अन्य परिजन छप्पर में सोने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रात करीब 12 बजे प्रदीप उसके पास आया और जगाकर पानी मांगा। पानी लेकर जब प्रदीप के पास गई तो उसने पकड़कर लिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर अपशब्द कहते हुए चिल्लाने पर गला दबाकर मार डालने की धमकी देकर शरीरिक संबंध बनाया। खुद को बचाने के लिए बगल में रखे बर्तन को पैर से मारकर गिराने पर परिवार के अन्य लोग जागकर कमरे में पहुंच गए।

प्रदीप ने घरवालों को भरोसा दिलाया कि जुलाई की लगन में शादी कर लेगा। सूचना पाकर प्रदीप के घरवाले भी आ गए और जुलाई में शादी करने का वादा कर प्रदीप को साथ लेकर चले गए। जुलाई में शादी के लिए कहने पर प्रदीप मुकर गया। पुलिस ने आरोपी प्रदीप पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed