{"_id":"57f3e92a4f1c1b8a3227079e","slug":"seven-packages-were-removed-from-office-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात संकुल प्रभारियों को पद से हटाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात संकुल प्रभारियों को पद से हटाया गया
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 04 Oct 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
सात संकुल प्रभारियों को पद से हटाया गया
- फोटो : Logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात संकुल प्रभारियों को हटाकर उनके स्थान पर नई तैनाती की गई है। हटाए गए संकुल प्रभारियों को उनके मूल स्कूलों में भेज दिया गया है। हटाए गए संकुल प्रभारियों के स्थान पर अनुभवी और जूनियर स्कूलों के शिक्षकों की तैनाती करने के आदेश दिए गए हैं। तीन न्याय पंचायत के संकुल प्रभारियों को यथावत रखा गया है। इनमें शिक्षक नेता पति और पत्नी शामिल हैं।
दो अक्टूबर के अंक में बिचौलियों की भूमिका निभा रहे संकुल प्रभारी शीर्षक से अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी। इस खबर को संज्ञान में लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा ने दस में से सात न्याय पंचायत में तैनात संकुल प्रभारियों को हटा दिया। जिन संकुल प्रभारियों को हटाया गया उन पर पढ़ाई के स्थान पर बिचौलिए की भूमिका निभाने का आरोप कई शिक्षक लगा चुके हैं। साथ ही इनकी तैनाती अनियमित रूप से करने का भी आरोप लगा चुका है। प्राथमिक शिक्षक के जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल का कहना है कि पूरे जिले में 90 फीसदी संकुल प्रभारियों की तैनाती गलत तरीके और निजी लाभ के लिए की गई है। ऐसे में इन लोगों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। जिससे भष्ट्राचार से निजात मिल सके।