{"_id":"65a59e9ea0c803682201022d","slug":"sensation-after-finding-dead-body-in-front-of-shop-basti-news-c-207-1-sgkp1002-10098-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बभनान में दुकान के सामने शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बभनान में दुकान के सामने शव मिलने से सनसनी
Tue, 16 Jan 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 16 Jan 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
- शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान। बभनान कस्बे में सोमवार सुबह एक स्टेशनरी की दुकान के सामने 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
जानकारी के मुताबिक, गोंडा जनपद के छपिया थानांतर्गत बभनान कस्बे में चीनी मिल ट्रॉली गेट रोड पर स्टेश्नरी की दुकान के सामने सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। थोड़ी ही देर में सूचना पूरे कस्बे में फैल गई और लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों के अनुसार, मृतक पिछले दो-तीन दिन से बभनान में इधर-उधर घूमते देखा गया था। छपिया थाने के बभनान चौकी इंचार्ज रजनीश द्विवेदी ने बताया कि शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।