Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   self defence training camp

Basti News: सिद्धार्थनगर के 42 शिक्षकों को दिया गया आत्मरक्षा प्रशिक्षण

Sat, 29 Jul 2023 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
self defence training camp
परिषदीय विद्यालय के अनुदेशकों व  व्यायाम शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण।
फोटो-
विज्ञापन

- प्रशिक्षित शिक्षक बेटियों को सिखाएंगे आत्मरक्षा के गुर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान लखनऊ की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अनुदेशकों व ब्लॉक व्यायाम शिक्षकों को छह दिवसीय वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। जिला ग्राम्य विकास संस्थान परिसर में आयोजित प्रशिक्षण में 24 से 29 जुलाई तक आयोजित प्रशिक्षण शिविर में सिद्धार्थनगर जिले के 42 अनुदेशक व व्यायाम शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. विजय प्रताप यादव ने बताया कि व्यक्ति को सदैव कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। आत्मरक्षा प्रशिक्षण में सीखी गई जानकारी का उपयोग सभी छात्राओं को मानसिक से संतुलित करने में करेंगे। छात्राओं को किसी भी अप्रत्याशित घटना के विरुद्ध सशक्त बनाया जाएगा। प्रशिक्षक सरताज आलम ने आत्मरक्षा, आत्मसुरक्षा और आत्मबल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मार्शलआर्ट, ताइक्वांडो के हुनर सिखाया। किसी भी अप्रत्याशित घटना से बचाव के लिए मानव शरीर के नाजुक अंगों पर प्रहार की विधि को बताया।
विज्ञापन

आत्मरक्षा के लिए प्रयोग में आने वाली विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मौके पर बीएसए, वरिष्ठ प्रशिक्षक मुकेश कुमार, निरंकारलाल श्रीवास्तव, सतीश कुमार यादव, सुरेश कुमार, उपेंद्र नाथ उपाध्याय, मुस्तन शेरूल्लाह, प्रीती जायसवाल, सुभाष जायसवाल, राम शंकर पांडेय, विवेक सिंह, अनीता मिश्रा, रंजना मिश्रा, महेश्वरी पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed