Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Selection trials for various sports continue at the stadium

Basti News: स्टेडियम में विभिन्न खेलों में चयन का ट्रायल जारी

Thu, 26 Mar 2026 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Selection trials for various sports continue at the stadium
बस्ती। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित खेल छात्रावास में प्रवेश प्रक्रिया सत्र 2026-27 के लिए बालक और बालिका वर्ग में विभिन्न खेल स्पर्धाओं के लिए जिला स्तरीय चयन-ट्रायल शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में जारी है। बुधवार को भी आठ खेलों में खिलाड़ियों का चयन-ट्रायल हुआ।
विज्ञापन

खेल निदेशालय के निर्देश पर 23 से 26 मार्च तक जिला स्तरीय चयन-ट्रायल का शेड्यूल जारी किया गया है। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंडल स्तरीय ट्रायल में शामिल होने का मौका मिलेगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि कबड्डी बालक वर्ग, क्रिकेट, बाॅस्केटबाल बालक वर्ग, तीरंदाजी, एथलेटिक्स बालक वर्ग, बॉक्सिंग बालक वर्ग, जूड़ो बालक वर्ग और हैंडबॉल बालक वर्ग का चयन-ट्रायल हुआ।
विज्ञापन

बालिका वर्ग का चयन-ट्रायल बृहस्पतिवार को होगा। इसमें सफल खिलाड़ी 27 मार्च से 30 मार्च तक शुरू हो रहे मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। इसमें सफल खिलाड़ी तीन अप्रैल से 24 अप्रैल तक विभिन्न जनपदों में आयोजित प्रदेश स्तरीय चयन-ट्रायल में हिस्सा लेंगे। सफल होने पर प्रवेश पाएंगे। खिलाड़ियों के लिए यह बेहतर अवसर है कि प्रदर्शन कर स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed