फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Schools will be transformed within a week

Basti News: मतदेय स्थल वाले स्कूलों का एक सप्ताह के भीतर होगा कायाकल्प

Sun, 17 Mar 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 17 Mar 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Schools will be transformed within a week
बहादुरपुर के बीडीओ, बीईओ और एडीओ पंचायत का रोका वेतन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर निर्धारित मतदेय स्थल वाले स्कूलों का एक सप्ताह के भीतर कायाकल्प होगा। इसके लिए डीएम ने सभी बीडीओ और बीईओ को निर्देश दिए हैं। कहा कि संबंधित विद्यालयों में टायलीकरण, फर्नीचर, शौचालय, रैंप आदि का कार्य अविलंब पूरा करा लिया जाए।
शनिवार को वह कलक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों पर उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा कर रहे थे। कहा कि कायाकल्प से जुड़े कार्यों पर चुनाव के दौरान कोई रोक नहीं है। मतदान पार्टियों की सुविधा को देखते हुए यह कार्य कराए जाना आवश्यक है। कायाकल्प के बारे में सही जानकारी न देने पर डीएम ने बहादुरपुर के खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम को निर्देशित किया कि वह प्रत्येक सप्ताह समीक्षा करके इन कार्यों को पूर्ण कराने में सहयोग करें। डीएम ने सभी एसडीएम एवं नगर पंचायतों एवं नगर पालिका के ईओ तथा बीडीओ को निर्देशित किया कि आदर्श आचार संहिता लागू होते ही सभी सरकारी भवनों, कार्यालयों और बाजार से सभी प्रकार की होर्डिंग, बैनर, पोस्टर तत्काल हटाकर सुबह 10 बजे तक सूचित करें। दीवारों पर लिखे गए राजनीतिक दलों के नारों एवं चित्रों को भी समाप्त कराए। इसकी संकलित रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed