फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   school vehicles in 15 days

Basti News: 15 दिनों में स्कूली वाहनों में नहीं लगवाया सेफ्टी गार्ड तो नहीं भर पाएंगे फर्राटा

Sat, 23 Sep 2023 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 23 Sep 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
school vehicles in 15 days
एआरटीओ ने विद्यालय प्रबंधन को पत्र भेजकर दिया निर्देश
विज्ञापन

सेफ्टी गार्ड लगने पर गाड़ी से कोई अंग बाहर नहीं निकाल पाएंगे बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। स्कूली वाहनों की खिड़कियों में अब सेफ्टी गार्ड लगाना अनिवार्य होगा है। ताकि बच्चे अपना कोई अंग बाहर न निकाल सकें। इसके लिए एआरटीओ पंकज सिंह ने सभी विद्यालय प्रबंधन को पत्र भेजकर 15 दिन की मोहलत दी है। साथ ही, कहा है कि तय समय सीमा मेंं सेफ्टी गार्ड नहीं लगवाने वाले वाहन सड़कों पर फर्राटा नहीं भर पाएंगे।
शिक्षा का व्यावसायीकरण संबंधी जांच समिति के निर्देशानुसार एआरटीओ ने जिले के सभी विद्यालय प्रबंधन को पत्र भेजकर निर्देशित किया है कि वाहनों की खिड़कियों पर विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए सेफ्टी गार्ड लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। यह प्राविधान उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली के 26वें संशोधन के तहत किया गया है। कहा है कि कई वाहनों में यह पाया गया है कि खिड़कियों में तीन या चार रॉड लगे रहते हैं और ऊपर का स्थान खाली रह जाता है। इससे किसी भी विद्यार्थी का सिर बाहर निकलने से हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

मानकों के अनुसार स्कूली वाहनों की खिड़कियों पर सुरक्षा के लिए सेफ्टी गार्ड का होना जरूरी है। ताकि किसी भी विद्यार्थी का सिर अथवा कोई भी अंग बाहर न निकलने पाए एआरटीओ पंकज सिंह ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर विभाग व शासन गंभीर है। लिहाजा इसमें लापरवाही करने वाले स्कूल संचालकों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed