{"_id":"680005451c60e2adb5010199","slug":"school-van-lost-control-and-overturned-on-the-road-12-children-injured-basti-news-c-207-1-sgkp1006-135088-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी स्कूल वैन, 12 बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी स्कूल वैन, 12 बच्चे घायल
Thu, 17 Apr 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
बभनान। बभनान-गौर मार्ग पर पैकोलिया थाना क्षेत्र के रामापुर गांव के प्राथमिक विद्यालय की समीप निजी स्कूल की वैन बुधवार को करीब तीन बजे अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। उसमें सवार 12 बच्चे चोटिल हो गए। उनमें भाई-बहन सहित तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हैं। अन्य बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को बभनान कस्बे के गोंडा जनपद के हिस्से में पड़ने वाले ढढौवा मेहनिया में स्थित बीवीएस स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं से भारी स्कूल वैन बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। बभनान-गौर मार्ग पर पैकोलिया थाना क्षेत्र के रामापुर गांव के समीप अचानक वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में लग गए। इसी बीच थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
वैन में फंसे बच्चों को शीशा तोड़कर किसी तरह से बाहर निकाला गया और एक प्राइवेट वाहन से सीएचसी गौर पहुंचाया गया। घटना में पैकोलिया थाना क्षेत्र के जैतापुर गांव निवासी सात वर्षीय अन्या सिंह पुत्री विनोद सिंह व उसका नौ वर्षीय भाई विधान सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। इसी गांव की आस्था सिंह पुत्री विनय सिंह को भी हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा वैन में अनुज यादव पुत्र राकेश यादव जैतापुर, आराध्या सिंह पुत्री सर्वेश सिंह कठौतिया, आरुषि यादव पुत्री राकेश यादव जैतापुर, काव्या सिंह पुत्री पंकज सिंह, सिंगही, रितिका पुत्री राकेश, कीर्तिवर्धन सिंह पुत्र पंकज सिंह निवासी सिंगही काफी घबराए हुए थे। घटना में घायल भाई बहन की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष पैकोलिया धर्मेंद्र यादव ने बताया कि वैन को कब्जे में ले लिया गया है।