फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   school headmaster suspended

छात्र पर पागल कुत्ते के हमले में प्रभारी प्रधानाध्यायक निलंबित

Wed, 27 Apr 2022 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
school headmaster suspended
छात्र पर पागल कुत्ते के हमले में प्रभारी प्रधानाध्यापिका निलंबित
विज्ञापन

बस्ती। परिषदीय विद्यालय में छात्र पर पागल कुत्ते के हमला करने के मामले को लेकर स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए ने स्कूल में कार्यरत सहायक अध्यापिका व शिक्षामित्र का वेतन रोकने का भी आदेश दिया है।
एसडीएम हर्रैया ने बीएसए को पत्र भेज कर अवगत कराया था कि प्राथमिक विद्यालय कोहल तिवारी में अध्ययनरत छात्र रितेश पुत्र राजकपूर 23 अप्रैल की सुबह स्कूल पर पढ़ने आया था। लेकिन, विद्यालय बंद होने के कारण उसे बाहर ही रहना पड़ा। इसी बीच एक पागल कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया था। बच्चे को बचाने आए गांव के रामतीरथ को कुत्ते ने घायल कर दिया था। यह घटना सुबह पौने नौ बजे घटित हुई थी। इससे यह स्पष्ट होता है कि इस अवधि तक स्कूल बंद रहा। स्कूल का समय से न खुलना स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका शिवांगी कसौधन व समस्त स्टाफ की लापरवाही है।
विज्ञापन

बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवांगी कसौधन ने उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना की और उनके इस कार्य से विभाग की छवि धूमिल हुई है। लिहाजा उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर प्राथमिक विद्यालय महूघाट से संबद्ध किया जाता है। खंड शिक्षा अधिकारी नगर मुसाफिर सिंह पटेल को जांच अधिकारी नामित किया गया है। साथ स्कूल में स्कूल में कार्यरत सहायक अध्यापिका प्रियंका और शिक्षामित्र कृष्ण प्रसाद राजभर का वेतन व मानदेय रोकने के लिए आदेशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed