Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sardar Patel was a great visionary politician and administrator

Basti News: महान दूरदर्शी राजनेता और प्रशासक थे सरदार पटेल्

Mon, 02 Nov 2026 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Sardar Patel was a great visionary politician and administrator
बस्ती। गोटवा में भारतीय कुर्मी महासभा की ओर से भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को संगोष्ठी आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष डॉ. वीके वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल स्वतंत्र भारत के महान दूरदर्शी राजनेता और प्रशासक होने के साथ प्रतिष्ठित वकील तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।
विज्ञापन

डॉ. वर्मा ने कहा कि आजादी के बाद उन्होंने देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सरदार पटेल जैसा दृढ़, अडिग और संकल्पित व्यक्तित्व बनना आसान नहीं है। देश के एकीकरण और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष आरके सिंह पटेल, मस्तराम वर्मा, बद्री प्रसाद चौधरी, अशोक कुमार वर्मा और केसी पटेल ने कहा कि बारदोली सत्याग्रह के बाद सरदार पटेल राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख नेता के रूप में उभरे। संविधान सभा में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

उनके विचारों और कार्यों से नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। घनश्याम चौधरी, प्रमोद चौधरी, मायाराम चौधरी, अजय चौधरी, कृपाशंकर चौधरी, विद्यासागर चौधरी, अशोक कुमार चौधरी, डॉ. श्यामनारायण चौधरी और मंशाराम चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed