फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Santram was Kalam's soldier with egalitarian principles: Jeetlal

समता मूलक के साथ कलाम के सिपाही थे संतराम : जीतलाल

Sun, 15 Feb 2026 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Santram was Kalam's soldier with egalitarian principles: Jeetlal
कार्यक्रम में संतराम बीए के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते विधायक जीतलाल पटेल स्रोत संगठन - फोटो : 1
बस्ती। अपना दल एस पार्टी की ओर से शनिवार को परशुरामपुर क्षेत्र के बेदीपुर बाजार में सुप्रसिद्ध लेखक और पत्रकार संतराम बीए प्रजापति की 139 जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज से विधायक जीतलाल पटेल ने कहा कि संतराम बीए प्रजापति ने जात-पात के खिलाफ काफी मुखर रहते हुए इसे तोड़क मंडल की स्थापना कराई।
विज्ञापन

उन्होंने सर्व समाज को जागरूक करते हुए लोगों को संगठित और शिक्षित होने पर ज्यादा बल दिया। आर्थिक समानता के लिए उन्होंने शिक्षा को जरूरी बताया। अध्यक्षता कर रहे शिक्षक मंच के प्रदेश सचिव डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति ने कहा कि संतराम बीए समतामूलक समाज के पथ प्रदर्शक थे, वे निर्भीक, निडर एवं बेबाक वक्ता ही नहीं बल्कि कलम के सिपाही थे। अपनी लेखनी को ही अपने संघर्ष का अस्त्र-शस्त्र बनाकर राष्ट्र को जगाने का महान कार्य किया।
विज्ञापन

उन्होंने सौ से अधिक पुस्तकें लिखी। कार्यक्रम को जिलाधक्ष राजमणि पटेल, रामनयन पटेल, झिनकान चौधरी, अभिमन्यु पटेल राम नरेश पटेल ने भी संबोधित किया। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राम कुमार पटेल, सुखराम चौधरी, निसार अहमद, मनीष श्रीवास्तव, शिव कुमार चौधरी, राम जीत पटेल, डॉ. अमर चंद्र चौधरी, रामभरोस चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed