फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sahil Yadav received the Athlete of the Year award

Basti News: साहिल यादव को मिला एथलीट ऑफ द ईयर का पुरस्कार

Thu, 02 May 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Sahil Yadav received the Athlete of the Year award
- सीडीए एकेडमी में चल रही खेल प्रतियोगिता रविवार को समाप्त
विज्ञापन

- खेलों से आने वाले समय में समाज में होगा सकारात्मक बदलाव
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। सीडीए एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चंद्रनगर (मथौली) में चल रही वार्षिक खेल प्रतियोगिता रविवार का समाप्त हो गई। समापन पर साहिल यादव को एथलीट ऑफ द ईयर और ग्रीन हाउस को हाउस ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला।
मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद शुक्ल ने कहा कि कुछ सालों में खेलों को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है। अब अभिभावक बच्चों को खेलों के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। जो आने वाले समय में समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगा। विशिष्ट अतिथि सदर एसडीएम गुलाबचंद्र ने कहा कि आधुनिक परिवेश में संसाधनों के विकास के साथ समाज का भी विकास हो रहा है। अब खेलों को शारीरिक के अलावा आर्थिक दृष्टि से भी उपयुक्त समझा जा रहा है। जिले के तमाम खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं खेल चुके हैं। सरकार ऐसे खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के अनुसार, आर्थिक सहायता भी दे रही है।
विज्ञापन

जिले में आधा दर्जन से अधिक खिलाड़ी एकलव्य क्रीड़ा कोष से आर्थिक सहायता प्राप्त कर चुके हैं। विद्यालय प्रबंधक अरविंद पाल ने अतिथियों का स्वागत कर कहा कि खेल प्रतियोगिता राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार ही आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के तहत डंबल एक्सरसाइज, लयबद्ध योगा, 100 से तीन हजार मीटर दौड़, रिले रेस, हर्डल रेस, म्युजिकल चेयर, सेक रेस , फ्राॅग जंप ,लेमन रेस, कबड्डी आदि खेलों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बढि़या प्रदर्शन कने पर शिवांश, साक्षी, साहिल, आकांक्षा, अनुष्का, मुस्कान, काजल शर्मा, चंद्रकला, अमन यादव, तौकीर खान, सिद्धि, तृष्णा, आंशी पाल, प्रीतम, सुशांत, यजत, अभय चौधरी आदि को सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रबंध निदेशक डॉ. अरुणा सिंह पाल ने आगंतुकों को आभार व्यक्त किया। मौके पर रोली शुक्ला, रविप्रकाश पांडेय, धर्मेंद्र यादव, नीतू सिंह, श्रुति त्रिपाठी, सविता यादव, आयुषी सिंह, प्रगति श्रीवास्तव, दीपक जायसवाल, सतीश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed