फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   runaway with real sisters

Basti News: सगी बहनों के साथ भागने वाला आंबेडकरनगर का सोखा गिरफ्तार

Sat, 06 Apr 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 06 Apr 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
runaway with real sisters
दोनों बहनों भी मिलीं, बंधक बनाने व दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सोनहा पुलिस व स्वाॅट टीम ने दो सगी बहनों (एक नाबालिग) को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला आंबेडकरनगर जिले के कथित सोखा को फुटहिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से दोनों बहनों को मुक्त कराया। पुलिस दोनों का मेडिकल करा रही है। पुलिस ने बताया कि बयान के आधार पर बंधक बनाने, धमकी और दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई है। दोनों का न्यायालय में बयान कराया जाएगा।
सोनहा थाना क्षेत्र की एक महिला ने केस दर्ज कराया था। उसने तहरीर में कहा था कि सुनील नाम का कथित सोखा झाड़फूंक के बहाने उसकी दो बेटियों को भगा ले गया। उनमें से एक नाबालिग है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। महिला के अनुसार, 21 वर्ष की बड़ी बेटी की अक्सर तबीयत खराब रहती थी। काफी इलाज कराने के बावजूद फायदा नहीं हुआ। तब उसकी एक परिचित ने सुनील सोखा के बारे में बताकर उसे उसका नंबर दिया।
विज्ञापन

मोबाइल फोन पर बात करने पर सुनील सोखा ने उससे बताया कि पहले पांच हजार रुपये ऑनलाइन भेजो। रुपये भेजने के बाद उसने दुआ-भभूत और ताबीज देने के बहाने सल्टौआ बुलाया। वहां से दोनों को लेकर लापता हो गया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने स्वाॅट टीम की मदद से शुक्रवार को सुबह फुटहिया के पास से उन्हें ढूंढ निकाला। पकड़े गए सुनील उर्फ़ राम सुधार निवासी बजदहिया पाईपुर थाना बसखारी जनपद आंबेडकरनगर से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed