फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rumor to tiddi dal, agriculture officer run away in village

टिड्डी दल की अफवाह, गांव की ओर दौड़े अफसर

Sat, 30 May 2020 09:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
rumor to tiddi dal, agriculture officer run away in village
टिड्डी दल की अफवाह, गांव की ओर दौड़े अफसर
विज्ञापन

बस्ती। टिड्डी दल के आने की अफवाह पर शनिवार को कृषि अधिकारी पूरे दिन गांव-गांव घूमते रहे। दोपहर के बाद अधिकारियों ने कप्तानगंज ब्लॉक के सिकरी और सदर के चितरगड़िया गांव में मक्खी प्रजाति के कीड़े आने की पुष्टि की।
उप कृषि निदेशक डॉ. एसके त्रिपाठी ने बताया कि टीम के साथ कई गांवों का निरीक्षण किया गया। टिड्डी दल आने की कहीं कोई पुष्टि नहीं हुई। जांच में पता चला कि मक्खी प्रजाति के कीड़े दिखे हैं, जो फसलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि वह टीम के साथ शनिवार को बीज दुकानों का निरीक्षण करने निकले थे। अभी वह बेलगड़ी के एक बीज दुकान का निरीक्षण कर नमूना ले रहे थे कि कप्तानगंज के सिकरी से फोन आया कि गांव में टिड्डी दल ने धावा बोल दिया है।
विज्ञापन

आनन-फानन में मौके पर पहुंचा, लेकिन कहीं टिड्डी नहीं मिला। ऐसे ही एक फोन सदर ब्लॉक के चितरगड़िया निवासी राम पूरन चौधरी का आया। जांच के बाद दोनों जगहों पर एक ही कीड़े की पुष्टि हुई। बताया कि टिड्डी दल से फिलहाल जिला सुरक्षित है। किसान घबराए नहीं, विभाग पूरी तरह से अलर्ट पर है। मौके पर संकट हरण पांडेय, हरिश्चंद्र चौधरी, जयराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed