फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Route diversions increased congestion in trains, and passengers avoided buses.

Basti News: रूट डायवर्जन से ट्रेनों में बढ़ी भीड़, बसों से यात्रियों ने बनाई दूरी

Sat, 08 Aug 2026 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Route diversions increased congestion in trains, and passengers avoided buses.
मुंबई जाने वाली ट्रेन में सीट न मिलने पर गेट पर बैठकर सफर करते यात्री संवाद
पुरानी बस्ती। जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान लागू रूट डायवर्जन का असर अब परिवहन व्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है। सड़क मार्ग पर बढ़े सफर समय और बसों के बढ़े किराये के कारण बड़ी संख्या में यात्री रेलवे का रुख कर रहे हैं। इसका असर जिले से गुजरने वाली पैसेंजर, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के रूप में देखने को मिल रहा है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया गया है। इसके चलते बसों को वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे यात्रा सामान्य दिनों की तुलना में एक से दो घंटे अधिक समय ले रही है। वहीं कई मार्गों पर बस किराये में भी वृद्धि हुई है। ऐसे में कम समय और अपेक्षाकृत किफायती सफर के लिए लोग ट्रेनों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन

बस्ती रेलवे स्टेशन पर सुबह और शाम टिकट काउंटरों व प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। दिल्ली, लखनऊ और मुंबई रूट की ट्रेनों में सबसे अधिक दबाव देखा जा रहा है। सीटें भर जाने के कारण कई यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है। शुक्रवार को डाउन दिशा की ट्रेनों में विशेष रूप से भीड़ रही।
विज्ञापन

कई यात्री कोच के गेट पर खड़े होकर सफर करते नजर आए। अप दिशा की ट्रेनों में भी यात्रियों की संख्या सामान्य से अधिक रही। भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और जीआरपी ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed