{"_id":"5da087668ebc3e93c52f0a12","slug":"roadways-bus-full-of-passengers-went-to-the-pit-basti-news-gkp3250032110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारियों से भरी रोडवेज बस गड्ढे में गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारियों से भरी रोडवेज बस गड्ढे में गई
विज्ञापन
बस्ती के फुटहिया के पास गड्ढ़े में गई रोडवेज डिपो की बस।
- फोटो : BASTI
सवारियों से भरी रोडवेज बस गड्ढे में गई
बस्ती। नगर थानाक्षेत्र के फुटहिया चौकी से महज कुछ ही दूरी पर जंगली जानवर को बचाने के चक्कर में रोडवेज डिपो की बस अनियंत्रित हो गई। बस में 27 यात्री सवार थे। गनीमत की यात्रियों को हल्की चोटें आईं। दूसरी बस से यात्रियों को गंतव्य भेजा गया।
शुक्रवार को हैदरगढ़ डिपो की बस (यूपी 78 एफएन 1764) सुबह 5:30 पर पडरौना डिपो से कानपुर के लिए निकली थी। बस अजय कुमार चला रहे थे, सह चालक सुजीत सो रहे थे। दिन में करीब 10 बजे जैसे ही बस फुटहिया के करमादेवी विद्यालय के समीप पहुंची अचानक अनियंत्रित होकर बाईं तरफ गड्ढे में चली गई। अनहोनी की आशंका से चालक मौके से भाग निकला। हादसे में चार-पांच यात्रियों को हल्की चोटें लगीं। परिचालक नीरज कुमार ने बताया कि जंगली जानवर को बचाने के चलते हादसा हुआ है। यात्रियों को दूसरी डिपो की बस से गंतव्य भेजा गया। वाहन का इंतजार कर रहे धर्मेंद्र एवं मीना ने बताया कि गोरखपुर से बस में बैठे थे। सब कुछ अचानक हो गया।
पेड़ के चलते टला हादसा
तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क के बांईं ओर खड्ड में चली गई। हाईवे किनारे लगे पेड़ के सहारे जा टिकी। यदि पेड़ नहीं होता तो बस पलट जाती।