{"_id":"640f5eaea0f6602dcb097f24","slug":"road-construction-basti-news-c-7-1-83769-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पुरानी बस्ती में जलभराव रोकने के लिए 1.25 करोड़ का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पुरानी बस्ती में जलभराव रोकने के लिए 1.25 करोड़ का प्रस्ताव
Mon, 13 Mar 2023 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
सुर्तीहट्टा वार्ड के बरदहिया चौराहे की सड़क पर पसरा नाली का पानी इसके सड़क व नाली निर्माण के लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुरानी बस्ती के थोक व्यापारिक केंद्र सुर्तीहट्टा से बरदहिया होकर जाने वाली टूटी सड़क पर लंबे समय से हो रहे जलभराव को रोकने के लिए पीडब्ल्यूडी ने 1.25 करोड़ की कार्ययोजना तैयार कर शासन भेजी है। इसमें नाली का निर्माण भी किया जाना शामिल है। सड़क व नाली निर्माण के बाद नागरिकों को राहत मिल सकेगी।
रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर पर निर्मली कुंड से बरदहिया बाजार तक की सड़क तो दुरुस्त हो चुकी है, लेकिन इसी बरदहिया चौराहे से सुर्तीहट्टा व पांडेय बाजार जाने वाली सड़क लंबे समय से जलभराव झेल रही है। इसका प्रमुख कारण यह है कि यहां जब भी सड़क की मरम्मत होती है तो नाली दुरुस्त न होने के कारण सड़क पर जलभराव हो जाता है। पानी भरने के कारण सड़क टूट जाती है।
यही नहीं यहां सड़क की क्षमता से भी अधिक वजन लेकर भारी वाहनों की आवाजाही होती है। लिहाजा सड़क कुछ ही दिनों में अस्तित्व खो देती है। इसका खामियाजा थोक मंडी में आने वाले राहगीर झेलते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -
सड़क का सर्वे करवाया और पूरी कार्ययोजना तैयार करवाई है। अभियंताओं के अनुसार इस सड़क को सात मीटर चौड़ा किया जाएगा और कुल 250 मीटर सीसी रोड को भारी वाहनों की आवाजाही के लायक बनाया जाएगा। इस पर 1.25 करोड़ रुपये व्यय होने का अनुमान लगाया गया है।
-अरुण कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता
-- -- --
सीसी रोड के लिए भेजी गई है कार्ययोजना
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक के अधिशासी अभियंता ने बताया कि बरदहिया बाजार में सीसी रोड के निर्माण के लिए कार्ययोजना शासन को भेज दी गई है। मंजूरी मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
-- -- -
यहां है नाली, फिर भी पानी सड़क पर
मालवीय रोड स्थित एक निजी कॉलोनी में नाली है, मगर यहां सड़क पर पानी बहता है। इसका कारण यह है कि नाले की सफाई नहीं हुई है, जिससे पानी का बहाव अवरुद्ध हो गया है। मोहल्ला निवासी महेंद्र यादव, संतोष कुमार ने कहा कि नाला सफाई के नाम पर पालिका लाखों रुपये पानी की तरह बहा रही है। इसके बावजूद नालों से पानी नहीं बह रहा है। ईओ नगर पालिका दुर्गेश्वर दत्त त्रिपाठी ने कहा कि नाला सफाई की व्यवस्था बनाई जा रही है।