{"_id":"6795328ab8bad023c40de164","slug":"road-accident-in-munderwa-and-purani-basti-police-station-area-two-bike-riding-youth-lost-their-lives-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131045-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मुंडेरवा और पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मुंडेरवा और पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की जान गई
Sun, 26 Jan 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा और पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में दो मार्ग दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई।
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हथियागढ़ निवासी शिवा गोस्वामी (18) प्रिंस पांडेय और प्रदुम्न गोस्वामी एक ही बाइक पर सवार होकर शुक्रवार की रात करीब 12 बजे पॉलिटेक्निक-गौरा मार्ग के पास से गुजर रहे थे। तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
बाइक सवार शिवा, प्रिंस व प्रदुम्न को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल भेजवाया। शिवा को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रदुम्न को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया है। मुंडेरवा संवाद के मुताबिक, सिकराबरगाह चौराहे के पास शुक्रवार की देर रात राम सहाय (47) तथा सोनू (45) निवासी ग्राम मटियरिया ऊर्फ टेंगरिया थाना कलवारी बाइक से नगर पंचायत मुंडेरवा के बरडाड़ में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में आए थे।
वापस गांव जाते समय मनिकौरा कला गांव के पास पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। दोनों घायल हो गए।
स्थानीय लोग दोनों को एम्बुलेंस से सीएचसी मुंडेरवा ले गए, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में राम सहाय की मौत हो गई। संवादम