{"_id":"6366aab1a5ca5c6bc701abac","slug":"returned-from-school-before-the-holiday-mother-scolded-and-then-swings-from-the-noose-basti-news-gkp4563002180","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी से पहले स्कूल से लौटा, मां डांटी तो फंदे से झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी से पहले स्कूल से लौटा, मां डांटी तो फंदे से झूला
विज्ञापन

कलवारी (बस्ती)। स्थानीय थानाक्षेत्र के भोयर तुर्कपुरवा निवासी 12 वर्षीय छात्र का शव उसके कमरे में मां की साड़ी के बनाए फंदे से लटका मिला। बताया जाता है कि छुट्टी होने से पहले ही वह स्कूल से घर लौट आया था, जिस पर उसकी मां ने उसे डांट दिया था। उससे क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी कर ली। घटना से गांव के लोग स्तब्ध हैं।
जानकारी के अनुसार, कलवारी थाना क्षेत्र भोयर तुर्कपुरवा निवासी राम सुरेमन का 12 वर्षीय बालक अमित अपनी मां व पिता का इकलौता बेटा था। वह कलवारी स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ता था। शनिवार की सुबह घर से स्कूल के लिए निकला था। दोपहर में वापस घर आ गया। पुलिस के मुताबिक, इस पर उसकी मां इंद्रावती ने डांट दिया। उसके बाद वह अपने काम में व्यस्त हो गई। इसी बीच अमित मां की डांट से क्षुब्ध होकर कमरे में चला गया।
थोड़ी देर बाद उसकी मां इंद्रावती व निशा, मनीषा सहित चार बहनों को कमरे से कुछ आवाज सुनाई दी। सभी लोग कमरे को खोलने का प्रयास करने लगे। पर कमरे से न तो कोई आवाज आई और न ही दरवाजा खुला। आसपास के लोगों की मदद के दरवाजे को तोड़ा गया तो अमित साड़ी के बनाए फंदे से कुंडे के सहारे लटका था। फंदे से उतारने पर उसे मृत देख कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक अमित के पिता दिल्ली रहते हैं। उसकी मां कह रही थीं कि जब तक पति नहीं आते, तब तक बच्चे को मेरे सामने रहने दीजिए। उनकी बात मानकर राम सुरेमन के आने का इंतजार किया जा रहा है।