{"_id":"61bb805598480d1f863e7db1","slug":"resignation-start-in-congress-basti-news-gkp420135366","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कांग्रेस कमेटी में असंतोष, इस्तीफों का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कांग्रेस कमेटी में असंतोष, इस्तीफों का दौर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कांग्रेस कमेटी में असंतोष, इस्तीफों का दौर
जिलाध्यक्ष से खफा हैं तमाम कांग्रेसी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला कांग्रेस कमेटी से असंतोष व्याप्त होने के कारण इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। दो दिन पहले कई दशक से कांग्रेसी विचारधारा से जुड़कर पार्टी को मजबूत कर रहे आठ वरिष्ठ नेताओं ने अपना इस्तीफा दे दिया था। बृहस्पतिवार को चार वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने पार्टी से त्याग पत्र दे दिया। सभी ने जिला स्तर पर खुद को तरजीह न देने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस में लंबे समय तक पूरी निष्ठा से लगे रहे जिला उपाध्यक्ष गिरजेश पाल, जगदीश कुमार, जिला सचिव शेर मोहम्मद तथा पिछड़ा वर्ग के रूधौली ब्लाक अध्यक्ष उदयनरायन यादव ने इस्तीफा दिया है। इन नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को भेजे पत्र में कहा है कि वे स्थानीय स्तर पर लगातार हो रही उपेक्षा से आहत हैं। कहा कि वे पार्टी की विचारधारा से जुड़े रहेंगे। वरिष्ठ कांग्रेसी गिरजेश पाल ने जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष ने चंद दिनों से पार्टी की राजनीति कर रहे ऐसे चेहरों को आगे कर दिया है जिनके भीतर न तो गंभीरता है और न ही वे कांग्रेसी विधारधारा को ढंग से अंगीकार कर पाये हैं। जबकि कई दशक से पार्टी की सेवा कर रहे लोग हाशिये पर हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुये आहत मन से काम कर पाना मुश्किल हो गया है इसलिये त्यागपत्र ही विकल्प है। जिला सचिव शेर मोहम्मद ने कहा प्रदेश नेतृत्व को स्थितियों का मूल्यांकन करने की जरूरत है। इससे पहले पार्टी प्रवक्ता मो. रफीक खां, रामभवन शुक्ला, सुरेन्द्र मिश्रा, भूमिधर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ पद से इस्तीफा दे चुके हैं। इन लोगों ने कहा समय रहते ठोस कदम नही उठाया गया तो पार्टी जिला स्तर पर कमजोर होगी और चुनाव निकट देख दूसरे दल इसका फायदा उठाएंगे। जिलाध्यक्ष कांग्रेस अंकुर वर्मा ने कहा कि अभी तक किसी पदाधिकारी अथवा सदस्य का इस्तीफा मुझे नहीं मिला है। रही वरिष्ठ जनों के उपेक्षा के आरोप की बात तो वरिष्ठों का सदैव मैंने सम्मान किया है। यदि किसी स्तर से ऐसा हुआ हो तो मेरे संज्ञान में नहीं है।